Thu. Mar 5th, 2026

वानखेड़े में किसका बजेगा डंका?:भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले पिच का पूरा गणित; दोनों दो बार यहां भिड़ चुके – Wankhede Pitch Report And Sitting Strength: Who Has Edge In India Vs England T20 World Cup 2026 Semi-final?

wankhede pitch report india vs england semifinal t20 world cup 2026 wankhede stadium stats ind v ae6

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank

Updated Thu, 05 Mar 2026 11:29 AM IST

टी20 विश्व कप 2026 का भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो परंपरागत रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच माना जाता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। भारत और इंग्लैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी कड़ा है, जिससे यह सेमीफाइनल बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। इस मैच का विजेता न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में खेलेगा और टी20 विश्व कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बनाएगा।


Wankhede Pitch Report and sitting strength: Who Has Edge In India vs England T20 World Cup 2026 Semi-Final?

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल
– फोटो : IANS



विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। यह मुकाबला सिर्फ सेमीफाइनल नहीं बल्कि इतिहास बनाने का मौका भी है, क्योंकि इस मैच का विजेता टीम टी20 विश्व कप के इतिहास में चौथी बार यानी सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचेगी। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीको को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब दुनिया की नजर भारत-इंग्लैंड की टक्कर पर है।

Trending Videos

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *