Sat. Mar 7th, 2026

‘टटीरी’ गाने विवाद पर लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद अब बादशाह ने मांगी माफी; बोले- मैं खुद हरियाणा से हूं – Amid Tateeree Song Controversy Singer Badshah Apologized To People Says I Never Had Any Such Intention

bthashaha eec330464b02c276b19d3222fa31d309

अपने नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर सिंगर-रैपर बादशाह विवादों में घिरे हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। विवाद बढ़ने पर अब सिंगर सामने आए हैं और उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस पूरे मामले पर माफी मांगी है।

बादशाह ने मांगी माफी


बादशाह ने मामले पर वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘मेरा नया गाना रिलीज हो गया है और मैंने देखा है कि कई लोग, खासकर हरियाणा के लोग, इससे आहत हुए हैं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। मैं खुद हरियाणा से हूं और मेरी बोली भी वैसी ही है। फिर भी किसी को ठेस पहुंची है या दुख हुआ है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।’

 

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *