मिडिल ईस्ट में जंग की आग और भड़कती दिख रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के और अधिकारी निशाने पर आ सकते हैं और कहा, ‘आज ईरान पर बहुत जोरदार वार होगा.’ इसी बीच कुवैत में ड्रोन हमले में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों के सम्मान में ट्रंप डेलावेयर के डोवर एयरबेस जाने वाले हैं.
दूसरी तरफ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है. उधर कतर, बहरीन और यूएई ने ईरान से आए मिसाइल-ड्रोन रोकने का दावा किया. संघर्ष में अब तक ईरान में 1230, लेबनान में 290 और इजराइल में करीब दर्जनभर मौतें हो चुकी हैं.
