महिलाओं को हर माह 2500, शादी के लिए गोल्ड और… TVK चीफ विजय का चुनावी दांव
Last Updated:
विजय ने युवतियों को शादी के शानदार गिफ्ट के तौर पर सोना और साड़ी देने का ऐलान किया है. इसके अलावा स्कूलों में ‘जीरो ड्रापआउट’ सुनिश्चित करने के लिए भी एक भी कदम उठाया गया है. ‘कामराजार कालवी उरुथी थिट्टम’ योजना के तहत हर मां या अभिभावक को सालाना 15000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी.

टीवीके चीफ विजय ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया. (फाइल फोटो)
चेन्नई. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने शनिवार को महिलाओं के लिए कई वादों की घोषणा की, जिनमें आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता, युवतियों को शादी के उपहार के रूप में सोना और साड़ी और सभी परिवारों को छह एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देना शामिल है.
विजय ने यहां के निकट मामल्लापुरम में टीवीके के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में कहा कि जब उनकी पार्टी टीवीके सत्ता में आएगी, तो सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर 60 वर्ष की आयु तक की सभी महिलाओं को मासिक सहायता प्रदान की जाएगी.
उन्होंने कहा कि ‘अन्नपूर्णा सुपर सिक्स योजना’ के तहत प्रतिवर्ष छह एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. स्कूलों में ‘जीरो ड्रॉपआउट’ सुनिश्चित करने के लिए ‘कामराजार कालवी उरुथी थिट्टम’ के तहत प्रत्येक मां या अभिभावक को 15,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
