Sun. Mar 8th, 2026

ईरान के परमाणु भंडार पर कब्जे की तैयारी?:अमेरिका-इस्राइल उतार सकते हैं विशेष बल, एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा – Us And Israel Discussions Regarding Potential Deployment Of Special Forces Into Iran For Nuclear Assets

iran nuclear program c290e49b4b59b939a90010f625d960e2

अमेरिका और इस्राइल वर्तमान में चल रहे युद्ध के बीच ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार को सुरक्षित करने के लिए विशेष बलों की संभावित तैनाती पर चर्चा कर रहे हैं। यह जानकारी एक्सियोस (Axios) की एक रिपोर्ट में सामने आई है, जिसमें इस मामले से जुड़े चार सूत्रों का हवाला दिया गया है। यह कदम ईरान के परमाणु संपत्तियों पर बढ़ते फोकस को दर्शाता है, क्योंकि क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

परमाणु हथियारों पर फोकस


रिपोर्ट के अनुसार इस तरह के एक ऑपरेशन को चल रहे युद्ध के बाद के चरण में विचार के लिए रखा जाएगा। जो यह दर्शाता है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को लेकर दोनों देशों के बीच गंभीर चिंताएं हैं।

अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार यह ऑपरेशन मौजूदा युद्ध के अगले चरण में किया जा सकता है। जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु संसाधनों को सुरक्षित करना है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गाय है कि ईरान के परमाणु भंडार के खिलाफ यह मिशन तभी शुरू हो पाएगा, जब ईरान की सैन्य क्षमता पूरी तरह से कमजोर हो जाए।

ईरान के परणामु कार्यक्रम पर सख्त ट्रंप

अमेरिका-इस्राइल के इस मिशन का मकसद ईरान के पास मौजूद लगभग 450 किलोग्राम 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेना बताया जा रहा है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ईरान को किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। 

विशेषज्ञों के अनुसार 60 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम को बहुत कम समय में 90 प्रतिशत तक संवर्धित किया जा सकता है, जिसे परमाणु हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर माना जाता है। इसी कारण अमेरिका और इस्राइल इस यूरेनियम भंडार को गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: क्या फंस गए ट्रंप और नेतन्याहू?: अपने विरोधियों को ऐसे झटका देगा ईरान, जानें किस रणनीति पर काम कर रहा

ईरान की जमीन पर उतरेगी सेना!

एक्सियोस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यदि यह मिशन शुरू होता है तो अमेरिकी या इस्राइली सैनिकों को सीधे ईरान की जमीन पर उतरना पड़ सकता है। उन्हें कड़ी सुरक्षा वाले भूमिगत परमाणु ठिकानों तक पहुंचकर वहां मौजूद यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेना होगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस ऑपरेशन को अमेरिका अकेले अंजाम देगा, इस्राइल करेगा या फिर दोनों देश मिलकर इसे पूरा करेंगे।

अन्य वीडियो

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *