होमताजा खबरदेश
हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे यात्री
Last Updated:
Air India Express: हैदराबाद से फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा. फुकेट एयरपोर्ट पर विमान की हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी. एयरलाइन के मुताबिक नोज व्हील से जुड़ी समस्या सामने आई थी. पायलट और क्रू की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण फुकेट एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी.
Air India Express: हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लैंडिंग के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी सामने आ गई. जैसे ही विमान फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा, उसका नोज व्हील यानी आगे का लैंडिंग गियर टूट गया. अचानक हुई इस घटना से यात्रियों की सांसें थम गईं. कुछ देर के लिए विमान रनवे पर ही फंस गया. हालांकि पायलट और क्रू की सावधानी ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया. यात्रियों को सावधानीपूर्वक विमान से बाहर निकाला गया और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
यह घटना 11 मार्च को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX938 के साथ हुई, जो हैदराबाद से फुकेट के लिए रवाना हुई थी. विमान में करीब 135 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे. लैंडिंग के दौरान सामने आया यह तकनीकी संकट कुछ समय के लिए एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों के लिए चिंता का कारण बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं.
The only runway at Phuket Airport is closed after a landing incident involving Air India Express flight #IX938 (Boeing 737 MAX 8 with registration VT-BWQ)
The aircraft landed at 04:24 UTC and pictures in social media show the aircraft on the runway with it’s front landing gear… pic.twitter.com/qoMBrulnmV
