Wed. Mar 11th, 2026

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में आमतौर पर खरीदारी का रुख

c266d312358c4830028fdda701ea8aa5 855338632

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक सपाट स्तर पर बंद हुए।

एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,781.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत नैस्डेक ने 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 22,697.10 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 216.72 अंक यानी 0.45 प्रतिशत उछल कर 47,923.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 162.72 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,412.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 142 अंक यानी 1.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,057.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 559.26 अंक यानी 2.33 प्रतिशत उछल कर 23,968.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजार में आज आमतौर पर मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

गिफ्ट निफ्टी 75 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,290 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.13 प्रतिशत फिसल कर 4,854.19 अंक के स्तर तक गिर गया है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 1,446.61 अंक यानी 2.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 55,695 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,425.94 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है।

फिलहाल यह सूचकांक 1,299.98 अंक यानी 3.82 प्रतिशत उछल कर 34,071.85 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 197.04 अंक यानी 3.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,729.63 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,460.47 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 4,125.32 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 25,964 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *