Fri. Mar 13th, 2026

LPG Crisis Live Updates: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केरोसिन की वापसी, लोग तैयार कर रहे बैकअप प्लान

LPG Cylinder 2026 03 5f5ac4de2dc68cf092347800afac328a

होमताजा खबरदेश

LIVE: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केरोसिन की वापसी, लोग तैयार कर रहे प्लान

Last Updated:

पश्चिम एशिया में जंग की वजह से ऑयल मार्केंटिंग कंपनियों के बुकिंग सिस्टम पर भी दबाव बढ़ गया है. डिस्ट्रीब्यूटरों ने बताया कि रिफिल के लिए अचानक बढ़ी मांग के कारण कई बार सर्वर क्रैश हो रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा …और पढ़ें

LIVE: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केरोसिन की वापसी, लोग तैयार कर रहे प्लानZoom

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लाइनें लगी हैं. (पीटीआई)

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में इजरायल और अमेरिका के साथ ईरान की जंग से भारत में फ्यूल को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा मचा हुआ है. हालांकि, सरकार ने कहा है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है. फिर कई राज्यों से ऐसी खबरें आ रही हैं, जहां लोग पेट्रोल पंपों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ रेस्तरां, स्कूलों और खानपान सेवाओं का कामकाज भी प्रभावित होने लगा है. इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने संसद में भी केंद्र पर निशाना साधा. वहीं, सरकार ने संसद में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है और यह अफवाहें फैलाने का समय नहीं है.

LPG Crisis Live Updates: एलपीजी की किल्लत के बीच केरोसिन की तरफ लौट रहे लोग

रसोई गैस को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच केरोसिन की वापसी हुई है. युद्ध के हालातों और जरूरतों की अनिश्चितता को देखते हुए लोग बैकअप प्लान तैयार कर रहे हैं. सभी राज्यों को केरोसिन का इंतजाम करने को कहा गया है. खाना पकाने और रोशनी के लिए अतिरिक्त केरोसिन मिलेगा. राज्यों को FPS या तय जगहों से डिस्ट्रीब्यूशन की छूट दी जाएगी. OMC के पेट्रोल पंपों से भी डिस्ट्रीब्यूशन हो सकता है. ग्रामीण परिवारों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है.

LPG Crisis Live Updates: ‘मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं’

पश्चिम एशिया में संघर्ष कारण गैस आपूर्ति को लेकर उठी चिंताओं के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कोई कमी नहीं है और इसकी निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा परिस्थितियों के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य पूरी तरह सजग हैं तथा नागरिकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा, “केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर कालाबाजारी रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं.”

LPG Crisis Live Updates: छतरपुर में छापेमारी के दौरान 38 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर जिले में पिछले दो दिनों के दौरान अधिकारियों की छापेमारी में 38 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर पिछले तीन दिन से रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच यह कार्रवाई की गई. अधिकारियों ने बताया कि राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को नौगांव क्षेत्र के बिलहरी गांव में एक जल संयंत्र पर छापा मारकर 13 खाली एलपीजी सिलेंडर जब्त किए. उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा था और उनका उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *