Fri. Mar 13th, 2026

Aaj ka Mausam LIVE | Mausam News LIVE | कई राज्यों में 4 दिनों तक बारिश की चेतावनी | आईएम़डी की चेतावनी

mausam 2 2026 03 536582f72b4ed527fece538bd3e58105

Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है और कुदरत के तेवर देख पूरी दुनिया हैरान है. एक तरफ देश के कई हिस्सों में सूरज आग उगल रहा है, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, तो दूसरी तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में आंधी-बारिश का डबल अटैक होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिव होने की वजह से रिपोर्ट डराने वाली है, क्योंकि एक तरफ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र लू (Heat Wave) की चपेट में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया गया है.

मार्च में मौसम के बदलते रूप ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. एक तरफ जहां राजस्थान में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं हिमाचल और कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी ने मार्च में ही दिसंबर जैसी ठंड का अहसास करा दिया है. अगले 48 घंटों में मौसम 180 डिग्री घूमने वाला है, क्योंकि एक तरफ भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन आंधी और तूफान की चेतावनी ने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली-NCR से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों तक, कुदरत का कौन सा रूप देखने को मिलेगा, आइए जानते हैं राज्यवार विस्तृत रिपोर्ट.

गर्मी से राहत मिलने वाली है. (फोटो: पीटीआई)

राज्यवार मौसम की चेतावनी और अपडेट:

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश: महाराष्ट्र इस वक्त देश का सबसे गर्म राज्य बना हुआ है. अमरावती में पारा 41.8°C तक जा पहुंचा है, जबकि नंदुरबार, अकोला और ब्रह्मपुरी में भी तापमान 41.5°C के पार है. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में लू (Heat Wave) की चेतावनी जारी की गई है, जहाँ पारा 40.2°C दर्ज हुआ. गुजरात, गोवा, कर्नाटक और केरल में भी अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव का सितम जारी रहेगा.

दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश: दिल्ली और यूपी में 14 मार्च को भारी उमस और गर्मी परेशान करेगी. हालांकि, 15 मार्च से खेल बदलेगा. उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में भारी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी गई है. दिल्ली-एनसीआर में 15 से 17 मार्च तक बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 7 से 8 डिग्री की बड़ी गिरावट आएगी और पारा 30°C तक गिर सकता है.

राजस्थान: लगातार भीषण गर्मी से मिलने की संभावना है. राजस्थान में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है, लेकिन जोधपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर के निवासियों के लिए अच्छी खबर है. अगले दो हफ्तों तक यहां बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में बारिश होने वाली है. (फोटो: पीटीआई)

बर्फबारी और बारिश का तांडव: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का दौर जारी है. हिमाचल में पिछले 24 घंटों में तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी दी गई है.

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: हरियाणा में 14 मार्च से बारिश की संभावना है, जहां अभी से बादल छाने लगे हैं. पंजाब और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है. अमृतसर और पठानकोट में पहले ही तेज बारिश ने दस्तक दे दी है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत: अगले 4 दिनों तक सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड समेत सभी पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है. बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट में ह्यूमिडिटी बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने तेज बौछारें पड़ने की आशंका जताई है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *