Sun. Mar 15th, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव, आज तारीखों का ऐलान कर सकता है चुनाव आयोग – eci likely announce assembly election schedule today five states west bengal Assam ntc ksrj

69b632fb362d2 election schedule 2026 5 states poll dates announcement 151757158

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. शाम 4-5 बजे के बीच चुनाव आयोग इस चुनावी कार्यक्रम को लेकर  विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा.

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग इस बार कम चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी करने पर विचार कर रहा है. जैसे ही तारीखों का ऐलान होगा, इन सभी राज्यों में ‘आदर्श चुनाव आचार संहिता’ (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी.

साल 2021 के चुनावों की तुलना में इस बार मतदान के चरणों की संख्या कम रहने की संभावना है. पिछली बार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुआ था, लेकिन इस बार इसे कम करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनाती में भारी बढ़ोतरी की जाएगी. विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और हिंसा मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले बड़ा बदलाव… पहली बार SDM स्तर के अधिकारी होंगे रिटर्निंग ऑफिसर

असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची के खिलाफ अपील करने की अवधि समाप्त हो चुकी है. चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है और अब केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए अप्रैल-मई में मतदान संपन्न होने की पूरी उम्मीद है

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *