Tue. Mar 17th, 2026

यूपी में भाजपा नेता की हत्या:मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला – Bjp Leader Murdered In Gorakhpur Rajkumar Had Gone Out For A Morning Walk

gorakhpur murder 5709ebc31cee3f2f70dc4e87ac8ac464

गोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान को निशाना बनाया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

फॉरेंसिक टीम को भी तत्काल बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *