Tue. Mar 17th, 2026

 छावनी में दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद से तनाव,नगर पुलिस अधीक्षक घायल

e50f6aa39ae3ad6fdb6949fe08828cff 942865202

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई के थाना छावनी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच के बीच सोमवार देर रात दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद से तनाव है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है ।

दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत दो बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी।

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिशंकर ने बताया है कि भिलाई में सोमवार देर शाम थाना छावनी के अंतर्गत सोनकर मोहल्ले में दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लग गए। जिसके बाद छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

बीच बचाव के दौरान छावनी थाना सीएसपी घायल हो गए। कई लोगों को चोट लगी है। शांति व्यवस्था लगाने पुलिस बल तैनात है। चंद्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच हुए एक मामूली झगड़े से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी होने लगी। पत्थरबाजी की चपेट में आने से सीएसपी छावनी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मौके पर दो एएसपी, 12 थाना प्रभारी और 300 से अधिक पुलिस जवानों को भेजा गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है।एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का युवक एक युवती को लेकर भाग गया था।

बाद में दोनों को वापस बुलाया गया, युवती को उसके घर भेजा गया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। आरोप है कि उसी रंजिश में यह विवाद हुआ। जो बच्चों के विवाद के बाद हिंसा में बदल गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने देर रात छावनी थाने का घेराव कर दिया और नारेबाजी करने लगे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित साजिश थी और एक पक्ष को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।करणी सेना के अनुसार, यह विवाद नाबालिग बच्चों के बीच की लड़ाई से शुरू हुआ, जिसे बाद में एक पक्ष द्वारा सुनियोजित हमला करने की कोशिश बताया जा रहा है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *