Published on: 17-Mar-2026
Updated on: 17-Mar-2026
विषय सूची
जानें, 40 एचपी श्रेणी के टॉप 3 ट्रैक्टर की पूरी जानकारी
भारत में 40 HP श्रेणी के ट्रैक्टर किसानों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय माने जाते हैं। यह श्रेणी छोटे और मध्यम जोत वाले किसानों के लिए काफी उपयुक्त होती है, क्योंकि इन ट्रैक्टरों में पर्याप्त ताकत, बेहतर माइलेज और किफायती कीमत का अच्छा संतुलन मिलता है। 40 HP के ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, गुड़ाई, रोटावेटर चलाने, थ्रेशर और ट्रॉली खींचने जैसे कई कृषि कार्यों को आसानी से करने में सक्षम होते हैं। स लेख में हम 40 HP श्रेणी के कुछ ऐसे लोकप्रिय और दमदार ट्रैक्टरों के बारे में जानेंगे, जो किसानों के बीच अपनी ताकत, टिकाऊपन और बेहतर प्रदर्शन के लिए खास पहचान रखते हैं।
1. आयशर 380

आयशर 380 ट्रैक्टर में 40 HP की दमदार इंजन क्षमता दी गई है, जो खेतों में विभिन्न प्रकार के कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त मानी जाती है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2500 cc है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं, जिससे खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण मिलता है। इसमें सेंट्रल शिफ्ट/साइड शिफ्ट आंशिक स्थिर जाल ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को आसान और स्मूथ बनाता है। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1650 किलोग्राम है। सुरक्षा और बेहतर नियंत्रण के लिएआयशर 380 में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए है। आयशर 380 ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 x 16 और पीछे के टायर 13.6 x 28 साइज के दिए गए हैं, जो खेत में बेहतर ग्रिप और संतुलन प्रदान करते हैं। ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की क्षमता 45 लीटर है, जिससे लंबे समय तक बिना बार-बार ईंधन भरवाए काम किया जा सकता है। आयशर 380 ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत लगभग ₹6.50 लाख से ₹6.76 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।
2. स्वराज 735 एफई

स्वराज 735 FE ट्रैक्टर में 35–40 हॉर्सपावर की श्रेणी का दमदार 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो खेती से जुड़े हर छोटे-बड़े कार्य को आसानी से पूरा करने में सक्षम है। इंजन 1800 RPM पर अच्छा प्रदर्शन करता है, जिससे ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, थ्रेशर और ट्रॉली जैसे कार्यों में संतुलित शक्ति देता है। इसमें 8 फॉरवर्ड गियर और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो अलग-अलग खेती कार्यों के लिए उपयुक्त गति प्रदान करते हैं। इसमें सिंगल ड्राई डिस्क फ्रिक्शन क्लच प्लेट दी गई है, जिससे गियर बदलना आसान और स्मूद हो जाता है।ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड ड्राई डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर में 32.6 HP की PTO पावर मिलती है, जो रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य PTO उपकरणों को चलाने के लिए पर्याप्त है। इसकी PTO स्पीड 540 RPM है, जो अधिकांश कृषि यंत्रों के साथ पूरी तरह अनुकूल है। इसमें आगे के टायर 6.00 × 16 और पीछे के टायर 13.6 × 28 दिए गए हैं, जो खेत में बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.26 लाख से ₹6.51 लाख के बीच है।
3. जॉन डियर 5105
जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर अपने मजबूत और भरोसेमंद इंजन के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 40 HP की श्रेणी में आता है। इसका इंजन लगभग 2900 सीसी क्षमता का है, जो खेतों में भारी कार्यों को आसानी से करने की क्षमता प्रदान करता है। यह इंजन 2100 RPM पर कार्य करता है, जिससे ट्रैक्टर को स्थिर और बेहतर प्रदर्शन मिलता है। इस ट्रैक्टर में 34 HP की PTO पावर उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर में 8 Forward और 4 Reverse गियर का गियरबॉक्स दिया गया है, जो अलग-अलग खेती कार्यों के लिए उपयुक्त गति प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में Oil Immersed Disc Brakes दिए गए हैं, जो सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं। यह ब्रेक सिस्टम तेल में डूबा होने के कारण कम घिसता है। जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर में 60 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है। जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर में शक्तिशाली हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता लगभग 1600 किलोग्राम है। इसके फ्रंट टायर का साइज 6.00 x 16 है, जबकि रियर टायर का साइज 13.6 x 28 है। जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 7.09 लाख से ₹ 7.37 लाख के बीच है।
कुल मिलाकर 40 HP श्रेणी के ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं। इस श्रेणी में आने वाले ट्रैक्टर ताकत, ईंधन दक्षता और किफायती कीमत के कारण खेती के अधिकांश कार्यों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। Eicher का 380, Swaraj का 735 FE और John Deere का 5105 जैसे ट्रैक्टर किसानों के बीच अपनी विश्वसनीयता और मजबूत प्रदर्शन के कारण काफी लोकप्रिय हैं।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही वीएसटी, स्वराज, आयशर, जॉन डियर और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।
