Tue. Mar 17th, 2026

पश्चिम एशिया संकट:पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात, होर्मुज से निर्बाध परिवहन पर बनी सहमति – Pm Narendra Modi Speaks To Uae President Al Nahyan Discusses Current Situation In West Asia

yaeii ka rashhatarapata shakha mahamamatha bna jayatha al nahayana ka satha paema narathara matha e4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नहयान से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हमलों की एक बार फिर निंदा की। इन हमलों में आम लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। 

ये भी पढ़ें: हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव बढ़ा, भारत, EU और यूरोप ने ऊर्जा सुरक्षा पर की बड़ी चर्चा

दोनों नेताओं ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और स्वतंत्र नौवहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति जताई और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने के लिए साथ काम जारी रखने की बात कही।

बातचीत में पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से बात कर उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा दोहराते हुए निर्दोष लोगों की मौत और नागरिक ढांचे को हुए नुकसान पर चिंता जताई।

hdn glvbaaammeq 69b985639b764


दोनों नेताओं ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करने और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व स्थिरता बहाल करने के लिए मिलकर काम जारी रखने पर सहमति जताई।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है)

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *