सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के करोड़ों यूजर्स के लिए बुधवार की शाम काफी परेशानी भरी साबित हो रही है। बुधवार रात करीब 8:15 बजे से दुनियाभर में X की सेवाएं अचानक ठप हो गई हैं। यूजर्स को न तो मोबाइल एप पर नई पोस्ट दिखाई दे रही है और न ही डेस्कटॉप वेबसाइट पर फीड्स लोड हो रहे हैं।
क्या है समस्या?
यूजर्स जैसे ही अपनी टाइमलाइन को रिफ्रेश कर रहे हैं, उन्हें नई पोस्ट्स की जगह “Something went wrong. Try Reloding” जैसा मैसेज दिखाई दे रहा है। समस्या केवल होम फीड तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रोफाइल सर्च और नोटिफिकेशन सेक्शन भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
दुनियाभर में एक्स हुआ डाउन
आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट DownDetector पर अचानक हजारों की संख्या में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। खबर लिखे जाने तक प्लेटफॉर्म पर लगभग 4,500 से ज्यादा लोगों ने एक्स के डाउन होने की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आउटेज केवल भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों में भी देखा जा रहा है।
