Thu. Mar 19th, 2026

धनु राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, करियर में मिलेगा आगे बढ़ने का मौका, खर्च में रखें सावधानी, पारिवारिक मामलों पर ध्यान

modified gen img 0 2026 03 18T17 03 51.441521 2026 03 2b941e81cf4533a33e3a37ce3c1e1e2e

Last Updated:

धनु राशि के जातकों को आज अपने करियर में सुधार करने का बड़ा अवसर मिलेगा. अगर आप अपने करियर को बेहतर बनाना चाहते हैं. आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपने करियर में सुधार करने का बड़ा अवसर मिलेगा. अगर आप अपने करियर को बेहतर बनाना चाहते हैं. आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए बेहतर रहने वाला है.

 धनु राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, करियर में मिलेगा आगे बढ़ने का मौकाZoom

aaj ka dhanu rashifal

19 मार्च 2026 से वासंतिक नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और आज से मां दुर्गा की कृपा कई राशि के जातकों पर पड़ेगी. धनु राशि के जातकों पर भी आज इसका असर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 19 मार्च को कुंभ राशि में कई ग्रह निवास कर रहे हैं. जबकि बुध देव अभी भी अपने वक्री मार्ग पर हैं, जिसका असर भी देखने को मिल सकता है. जिस कारण आपको कई चीजों में असमंजस की स्थिति देखने को मिल सकती है.

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने करियर में सुधार करने का बड़ा अवसर मिलेगा. अगर आप अपने करियर को बेहतर बनाना चाहते हैं. आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए बेहतर रहने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज अपनी गलतियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है.

किसी तरह के डील में रखें पूरी सावधानी 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को भले ही आज अपने करियर को सुधारने का मौका मिलेगा, लेकिन किसी भी तरह की डील करने से पहले आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज आज आप किसी तरह का अनुबंध पर हस्ताक्षर न करें इतना ही नहीं आज के दिन कोई भी महंगा सामान नहीं खरीदे. नहीं तो इसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन काफी सोच-विचार कर अपने घरेलू मामलों में निर्णय लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज किसी बात को लेकर आपको गंभीर होना पड़ सकता है. कोई काम बार-बार अटकने से आपका मन थोड़ा खराब हो सकता है. हालांकि आज आप अपने मानसिक स्थिति को और मजबूत कर इन सबसे बाहर निकाल पाएंगे.

समाज में बढ़ने वाला है मेल-जोल 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का सामाजिक स्तर पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज समाज में आपका मेल-जोल बढ़ेगा, जिससे आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लेकिन अपने सेहत को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है. आज आपको किसी जरूरी काम में अपने मित्र का सहयोग मिलेगा. जिससे आपकी राहें आसान होगी. अगर आपका पुराना प्यार आपसे बिछड़ गया है, तो आज के दिन उसकी वापसी से आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आप अपने पुराने प्यार को प्राप्त कर सकते हैं. परिवार में संपत्ति को लेकर किसी बात पर अनबन हो सकती है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और केले के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 7 रहने वाला है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *