Thu. Mar 19th, 2026

‘ऐसा बेटा सबको मिले’, बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे की मां ने अखिलेश यादव को दीं दुआएं – Bikru kand Khushi Dubey mother showers blessings upon Akhilesh Yadav lclam

69bbeb265e804 akhilesh yadav had khushi dubeys mother treated photo screengrab 19250191

Kanpur News: बिकरू कांड के बाद जेल में रही खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी का लखनऊ के एक अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न हुआ. गायत्री तिवारी लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थीं और उनका परिवार कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण इलाज कराने में सक्षम नहीं था. खुशी दुबे ने अपनी मां की बिगड़ती सेहत को देख समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई थी. अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी ने लोहिया संस्थान और निजी अस्पताल में इलाज के साथ दवाओं का पूरा खर्च उठाया. अब ठीक होने के बाद गायत्री तिवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सपा मुखिया को दुआएं देते हुए उनका आभार प्रकट किया है.

संसाधनों की कमी और अखिलेश की मदद

गायत्री तिवारी की तबीयत जनवरी महीने से खराब चल रही थी, लेकिन पैसों के अभाव में ऑपरेशन टलता जा रहा था. खुशी दुबे ने बताया कि कई जगह गुहार लगाने के बाद भी जब मदद नहीं मिली, तो उन्होंने सीधे अखिलेश यादव से संपर्क साधा. 

सपा नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद तुरंत इलाज शुरू हुआ. गायत्री ने भावुक होते हुए वीडियो में कहा कि उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन अखिलेश यादव ने बेटे की तरह उनकी मदद की.

इलाज के बाद गायत्री ने दीं दुआएं

सफल ऑपरेशन के बाद अब गायत्री तिवारी की हालत स्थिर है. हिंदू नव वर्ष के अवसर पर उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, “भगवान अखिलेश यादव को लंबी उम्र दे, ऐसा बेटा सबको मिले.” 

ये भी पढ़ें- कानपुर बिकरु कांड: खुशी दुबे ने जताया अखिलेश यादव का आभार? बोली- ‘गरीब ब्राह्मण बेटी की मदद के लिए धन्यवाद’

खुशी दुबे ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि संसाधनों के अभाव में मां का बचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन समय पर मिली सहायता से आज उनकी मां उनके साथ हैं. पूरा परिवार इस मानवीय पहल के लिए सपा अध्यक्ष का ऋणी है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *