Thu. Mar 19th, 2026

’20 दिन के युद्ध में ईरान की परमाणु ताकत खाक’, अटकलों के बीच पहली बार लाइव आकर बोले नेतन्याहू – Netanyahu live on Iran Israel War uranium ballistic missile ntc ksrj

69bc47b6b35dc netanyahu on iran war 190000545

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विदेशी मीडिया के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान को लेकर कई अहम बातें कही और युद्ध जीतने का दावा किया. खुद को लेकर चल रही अटकलों पर भी नेतन्याहू ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं.

नेतन्याहू ने दावा किया कि 20 दिनों तक चले भीषण युद्ध के बाद अब ईरान के पास यूरेनियम संवर्द्धन (Enrich) करने या बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की कोई क्षमता शेष नहीं बची है. उन्होंने कहा कि हम जीत रहे हैं और ईरान बर्बाद हो रहा है.

नेतन्याहू ने कहा, ‘हम ईरान पर चौतरफा हमले कर रहे हैं और ईरान अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता है क्योंकि उसकी लीडरशिप खत्म हो चुकी है. जिन मिसाइलों की ईरान धमकी दे रहा है, वो उसके पास हैं ही नहीं.  ईरानी लोगों को आजादी का हक देना हमारा लक्ष्य है.’

अमेरिका को युद्ध में धकेलने के आरोपों पर नेतन्याहू ने कहा,  ‘अपने महान मित्र अमेरिका के साथ मिलकर हमने आज तक बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. डोनाल्ड ट्रंप के साथ हमारा तालमेल बिल्कुल सही है. ट्रंप के फैसलों पर कोई दवाब नहीं होता है, वह अपना फैसला खुद लेते हैं और उनके फैसले बेहद अहम होते हैं. हमने अमेरिका को इस युद्ध में नहीं धकेला है.’

यह भी पढ़ें: ‘ईरान की सत्ता हिला देंगे…’, लरिजानी की मौत का दावा कर बोले नेतन्याहू- US के साथ होगा एक्शन!

ट्रंप ने कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पास अब बहुत कम वक्त मचा है और हमारा मिशन बिल्कुल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इजरायल अपने महान मित्र अमेरिका के साथ मिलकर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रभाव को पूरी तरह समाप्त किया जा रहा है.

सैन्य कार्रवाई का विवरण देते हुए उन्होंने कहा, “हम उन्हें हवा, जमीन और जमीन के अंदर मार रहे हैं. कल हमने कैस्पियन सागर में ईरान के पूरे नौसैनिक बेड़े को नष्ट कर दिया है.” इसके साथ ही उन्होंने घरेलू मोर्चे पर अर्थव्यवस्था और स्कूलों को धीरे-धीरे खोलने तथा प्रभावितों को सही मुआवजा देने की प्रतिबद्धता भी जताई.

नेतन्याहू ने कहा, ‘ईरानी लोगों ने भी हम पर ही निशाना साधा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी जगह कौन आता है. हम यह पक्का कर रहे हैं कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की शिफ्ट बहुत छोटी होगी.’

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *