क्रिकेट की दुनिया में अपने नाम का परचम लहराने वाले सचिन तेंदुलकर के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की चर्चा अभी भी थमी नहीं रही है. 5 मार्च 2026 को अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए थे. इसके बाद से ही दोनों की रॉयल वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इसके साथ ही अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर भी लगातार अपने छोटे भाई की शादी के फंक्शंस की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं.
शादी और संगीत की तस्वीरें शेयर करने के बाद 17 मार्च 2026 को सारा ने मेहंदी और घर में हुई पूजा की अपनी कुछ ऐसी ‘अनसीन’ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस ‘नजर न लगे’ कह रहे हैं. सारा ने इन यादों को ‘मिसलेनियस मस्ती’ का नाम दिया है, जिसमें उनका ट्रेडिशनल मराठी लुक सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.
मराठी नथ और नीली साड़ी में सारा
अर्जुन की शादी से सारा तेंदुलकर का हर लुक चर्चा में है. उनका पिंक साड़ी से लेकर लहंगे लुक तक की सभी तारीफ कर रहे हैं. लेटेस्ट तस्वीरों में सारा अपने भाई की शादी के सेलिब्रेशन में ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन लुक में दिखीं. उनका ये मराठी मुलगी अवतार देख सभी तारीफ कर रहे हैं. सारा ने डार्क ब्लू रंग की सिल्क साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन फ्लोरल एप्लिक वर्क (फूलों वाली कढ़ाई) की गई है.
इस लुक की जान उनकी ‘मराठी नथ’ और माथे पर लगी छोटी सी बिंदी है. उन्होंने अपने बालों को बीच से पार्टिंग करते हुए एक नीट बन (जूड़ा) बनाया है, जिससे उनका चेहरा और उनकी जूलरी पूरी तरह से हाईलाइट हो रही है. गोल्डन नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स उनके इस ‘मराठी मुलगी’ अवतार को कंप्लीट कर रहे हैं. सारा का ये लुक देख लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
मम्मी अंजलि के साथ ट्यूनिंग
सारा के फोटो डंप में उन्होंने एक फोटो अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ शेयर की है. इसमें वो अपनी मां अंजलि के साथ पोज दे रही हैं. खास बात ये है कि मां-बेटी दोनों ने ही इस फंक्शन के लिए ब्लू शेड की साड़ियां चुनी हैं. जहां सारा डार्क नेवी ब्लू साड़ी पहने दिखीं, वहीं अंजलि ने फिरोजी रंग की साड़ी पहनी है.
पापा और भाई-भाभी के साथ मस्ती
एक प्यारी सी तस्वीर में सारा अपने पापा सचिन तेंदुलकर, भाई अर्जुन और भाभी सानिया चंडोक के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं. इस फोटो में अर्जुन ने पीले रंग का कुर्ता पहना है, वहीं सानिया पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सचिन की बात करें तो वो ग्रे कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं. पूरी फैमिली के चेहरे की मुस्कुराहट बता रही है कि घर में खुशियों का माहौल है.
—- समाप्त —-
