Fri. Mar 20th, 2026

Canada-india Ties:शीर्ष पुलिस अफसर बोले- भारतीय एजेंटों से खतरा नहीं; क्या और मजबूत हो रहे भारत-कनाडा संबंध? – Rcmp Commissioner No Threat To Canadians From Indian Agents Clean Chit

mike duheme c5fab711538091691e8416f2eb13b9d1

कनाडा और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही तल्खी अब पूरी तरह खत्म होती नजर आ रही है। हाल ही में कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के बाद अब कनाडा की सुरक्षा एजेंसी ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ के कमिश्नर का एक बड़ा बयान सामने आया है। इसे अब भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है।

पिघल चुकी है भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ

भारत और कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ अब पूरी तरह पिघल चुकी है। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सफल भारत यात्रा के ठीक बाद अब कनाडा की राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने भारत पर लगे गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस कमिश्नर माइक डुहेम ने साफ-साफ कहा है कि वर्तमान में कनाडा में रहने वाले लोगों को भारत सरकार के किसी भी एजेंट से कोई खतरा नहीं है।

पुलिस कमिश्नर माइक डुहेम ने कहा कि अभी हमारे पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जो किसी भी विदेशी संस्था की भूमिका का प्रमाण देता हो। संबंधित फाइलों में ऐसे कई लोगों के नाम हैं जो लोगों को डराने और परेशान करने में शामिल हैं। हालांकि, ये लोग किसी विदेशी संस्था या किसी देश से संबंधित हैं, इसका हमारे पास कोई सबूत नहीं है।

कनाडाई अधिकारियों के अचानक बदले सुर

एक समय था जब पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान कनाडा ने सीधे तौर पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के तार भारतीय एजेंसियों से जोड़े थे। लेकिन अब कमिश्नर माइक डुहेम के सुर बदले हुए हैं। अब उन्होंने कहा कि फिलहाल जो कड़ियां हमारे सामने हैं, वे किसी विदेशी संस्था या भारत सरकार से नहीं जुड़ रही हैं। उन्होंने यह भी माना कि 2024 में उन्होंने जो बयान दिए थे, वे उस समय की सीमित जांच पर आधारित थे, लेकिन आज की स्थिति और साक्ष्य बिल्कुल अलग हैं।

यह भी पढ़ें: Exclusive: ‘ईरान के पास दो-तीन साल तक जंग जारी रखने की ताकत…’: सर्वोच्च नेता के भारत में विशेष प्रतिनिधि

बिश्नोई गैंग और उगाही के सच पर बड़ा खुलासा

कनाडा के सरे, ब्रैम्पटन और कैलगरी जैसे शहरों में पिछले काफी समय से हो रही उगाही की घटनाओं में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम उछाला जा रहा था। इस पर कमिश्नर ने कहा कि हर मामले को सीधे बिश्नोई गैंग से जोड़ना गलत है। कई अपराधी केवल खौफ पैदा करने के लिए इस नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। सबसे अहम बात यह कि कनाडा के जांच एजेंसियों को ऐसे कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं जो इन आपराधिक गतिविधियों का संबंध भारत सरकार से जोड़ते हों।

भारतीय राजनयिकों की कनाडा वापसी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर तरह की धमकी पर बारीकी से नजर रख रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना डरे पुलिस को रिपोर्ट करें। कनाडा की टॉप पुलिसिंग बॉडी का यह बयान इस बात की तस्दीक करता है कि दोनों देशों के रिश्तों में अब नया सवेरा हो चला है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *