Fri. Mar 20th, 2026

पश्चिमी मीडिया ने भारत को थर्ड वर्ल्‍ड कंट्री के तौर पर दिखाया, 9 दिन घूमी अमेरिकी पत्रकार ने बताई हकीकत

US reporter 2026 03 f6ff4f7943951f199a8e7452b9b42e7d

होमताजा खबरदेश

पश्चिमी मीडिया ने भारत को थर्ड वर्ल्ड दिखाया, 9 दिन घूमी अमेरिकी पत्रकार का सच

Last Updated:

अमेरिकी पत्रकार लॉरा लूमर ने अपनी 9 दिनों की भारत यात्रा के बाद पश्चिमी मीडिया के नकारात्मक नैरेटिव को सिरे से खारिज कर दिया है. लूमर ने भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश और अगली बड़ी महाशक्ति बताया. उन्होंने भारतीय संस्कृति, सुरक्षा और मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारत के बारे में फैलाई गई डरावनी बातें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं. उन्होंने भारतीयों को दुनिया के सबसे विनम्र लोग करार दिया है.

ख़बरें फटाफट

पश्चिमी मीडिया ने भारत को थर्ड वर्ल्ड दिखाया, 9 दिन घूमी अमेरिकी पत्रकार का सचZoom

अमेरिकी पत्रकार ने भारत का सच दिखाया.

अक्‍सर पश्चिमी मीडिया भारत को असुरक्षित और पिछड़े देश के रूप में प्रोजेक्‍ट करते हैं। अमेरिकी खोजी पत्रकार लॉरा लूमर ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने दुनिया भर के न्यूज रूम्स में हलचल मचा दी है। भारत की 9 दिनों की यात्रा के बाद लूमर ने न केवल यहां की मिट्टी और मेहमाननवाजी को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बताया बल्कि डंके की चोट पर ऐलान किया कि भारत अगली वैश्विक महाशक्ति बनने की राह पर है। लूमर का यह पोस्ट उन लोगों के चेहरे पर एक तमाचा है जो सात समंदर पार बैठकर भारत की नकारात्मक तस्वीर पेश करते हैं। उन्होंने अपने अनुभव से यह साबित कर दिया कि भारत को समझने के लिए उसे मीडिया की आखों से नहीं बल्कि अपनी रूह से महसूस करना पड़ता है। अपनी पुरानी गलतफहमियों को सुधारते हुए उन्होंने साफ़ कर दिया कि भारत का सच उन मनगढ़ंत कहानियों से कोसों दूर है, जो अब तक उन्हें सुनाई गई थीं।

लॉरा लूमर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और सकारात्मक पोस्ट शेयर किया जिसने इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर ली हैं. लूमर ने न केवल भारत के खान-पान, संस्कृति और लोगों की जमकर तारीफ की बल्कि उन पश्चिमी मीडिया संस्थानों को भी करारा जवाब दिया है जो भारत की छवि को नकारात्मक रूप से पेश करते हैं. लॉरा लूमर ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत अब तक का सबसे बेहतरीन देश है जहां उन्होंने यात्रा की है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मीडिया में भारत के बारे में जो डरावनी बातें दिखाई जाती हैं वे हकीकत से कोसों दूर और मनगढ़ंत हैं. उन्होंने भारत को अगली बड़ी महाशक्ति बताते हुए कहा कि यहां की मेहमाननवाज़ी और सुरक्षा का अहसास अविश्वसनीय है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *