Sun. Mar 22nd, 2026

 इस वक्त आईपीएल खिलाड़ियों की चोट से परेशान – realtimes

blank

आईपीएल: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में सिर्फ एक हफ्ते का वक्त बाकी रह गया है। लेकिन इस सीजन के शुरू होने से पहले प्लेयर्स के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। कई प्लेयर्स चोट की वजह से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं कुछ प्लेयर्स शुरुआती मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। अभी तक कुल सात टीमें ऐसी हैं, जो प्लेयर्स के चोटिल होने से प्रभावित हुई हैं। यहां हम आपको उन्हीं फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सीजन शुरू होने से पहले चोट से जूझ रहे हैं।

KKR के दो प्लेयर्स हो चुके हैं बाहर
जो टीम इस वक्त प्लेयर्स के चोटिल होने से सबसे ज्यादा परेशान है, वो है कोलकाता नाइट राइडर्स। टीम के दो प्लेयर्स आकाश दीप, हर्षित राणा पहले ही बाहर हो चुके हैं। वहीं मथीशा पथिराना कब तक टीम के साथ जुड़ेंगे इसको लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। पथिराना भी शुरुआत के कुछ मुकाबले से निश्चित रूप से बाहर रहेंगे। आकाश दीप पीठ की चोट और हर्षित राणा दाहिने घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

SRH के दो प्लेयर्स हैं चोटिल
सनराइजर्स हैदराबाद के भी दो खिलाड़ी चोटिल हैं। टीम के कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की स्ट्रेस की समस्या से उबर रहे हैं। वह शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, उनकी जगह ईशान किशन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 25 वर्षीय एडवर्ड्स को ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रूपये में खरीदा था।

हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे RCB के लिए शुरुआती मुकाबले
ऑस्ट्रेलिया का एक और खिलाड़ी जो चोटिल होने की वजह से शुरुआती मैचों से बाहर रहेगा, वो जोश हेजलवुड हैं। हेजलवुड इस सीजन RCB की टीम का हिस्सा हैं। वह पिछले कुछ महीनों से एक्शन से बाहर हैं। हैमस्ट्रिंग और अकिलीज की दिक्कतों की वजह से वे पूरे एशेज सीरीज नहीं खेल पाए। इस चोट से वे अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं।

राजस्थान के सैम करन हो चुके हैं बाहर
राजस्थान रॉयल्स को भी एक झटका लग चुका है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के दौरान उन्हें ग्रोइन में चोट लगी थी। इस चोट से उन्हें उबरने में टाइम लगेगा। ऐसे में वह इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

CSK को लग चुका है बड़ा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी इस समस्या से प्रभावित हुई है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस जिसे CSK ने ऑक्शन में खरीदा था, वह चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह इस हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे।

PBKS और DC के प्लेयर्स भी रहेंगे बाहर
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी प्लेयर्स के चोटिल होने से प्रभावित हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती कुछ मैच से बाहर रह सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके बिजी इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज कर रहा है। पंजाब किंग्स की बात करें तो उनके तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। वह निजी कारणों की वजह से देर से टीम के साथ जुड़ेंगे।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *