Mon. Mar 23rd, 2026

किर्लोस्कर इंजन में सबसे टॉप ट्रैक्टर

जानें एग्री किंग 20 55 ट्रैक्टर की कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर.webp

Published on: 23-Mar-2026

Updated on: 23-Mar-2026

विषय सूची

जानें, एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर

एग्रीकिंग एक प्रमुख भारतीय ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड है, जो 2010 से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी का हेड ऑफिस चंडीगढ़ में स्थिति है जबकि निर्माण फैक्ट्री हिमाचल प्रदेश के सोलन (नालगढ़) में मौजूद है। एग्रीकिंग किफायती और टिकाऊ ट्रैक्टर बनाने के लिए जानी जाती है। वर्तमान में किसान एग्रीकिंग के ट्रैक्टर्स को खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं।  एग्रीकिंग किसानो को सस्ती कीमतों पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है, जिसकी वजह से इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 

मेरीखेती के इस लेख में आज हम एग्रीकिंग कंपनी के एग्रीकिंग 20-55 किर्लोस्कर इंजन ट्रैक्टर से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे इंजन क्षमता, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानेंगे। 

एग्रीकिंग 20-55 ट्रैक्टर की इंजन क्षमता और प्रदर्शन 

एग्रीकिंग 20-55 ट्रैक्टर में कंपनी 49 एचपी की शक्ति का इंजन प्रदान करता है, जिसकी मदद से कृषि संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्यों को किसान काफी आसानी से पूरा कर सकते हैं। साथ ही, अगर हम इसकी इंजन सीसी की बात करें तो एग्रीकिंग 20-55 ट्रैक्टर में 3120 सीसी की इंजन क्षमता है। बेहतर सीसी क्षमता की वजह से किसान कृषि के छोटे और बड़े दोनों तरह के कार्यों को कम समय में बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं। यह 2200 आरपीएम पर कार्य करता है। साथ ही, यह 188 NM की टॉर्क प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में आपको ताकत, माइलेज और बहुउपयोगिता तीनों चीजें देखने को मिलती हैं। एग्रीकिंग ने इस ट्रैक्टर को किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। 

एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन

आधुनिक तकनीक से लैश एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर में आपको आराम और ताकत दोनों का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर किसानों के लिए एक फायदे का विकल्प है। क्योंकि इसमें काफी शानदार स्पेसिफिकेशन प्रदान किए गए हैं। आइए इसमें दिए गए स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं :-

एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर में आपको Water Cooled सिस्टम और 3 Stage Oil Bath Type / Dry Type एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। जो इंजन तक साफ हवा और ज्यादा समय तक शानदार प्रदर्शन को सुनिश्चित करता है।  

एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर में 16 Forward + 8 Reverse ऑप्शन वाला गियरबॉक्स मिलता है, जो खेत में ऑपरेटर को आसानी से स्पीड और लोड कंट्रोल करने में मदद करता है।

एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर में Hydrostatic Power Steering दी गई है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी किसान को थकान कम होती है और काम आसान हो जाता है।

एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर बड़े फ्यूल टैंक के साथ आता है, जिससे खेत में बिना रुके लंबे समय तक काम किया जा सकता है।

एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर में 1800 kg की दमदार लिफ्टिंग कैपेसिटी है, जो हेवी इम्प्लीमेंट्स को आसानी से संभालने में सक्षम बनाती है।

एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर में 2WD व्हील ड्राइव वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है, जो कम ईंधन खर्च में भरोसेमंद और कुशल संचालन देता है।

एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर में Double Clutch सिस्टम दिया गया है, जो फील्ड में काम करते समय गियर बदलने को आसान बनाता है और ट्रैक्टर पर बेहतर कंट्रोल देता है।

एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर में प्रदान किए गए Oil Immersed Disc Brakes की मदद से हर तरह की सड़कों और खेतों पर सुरक्षित और बेहतर नियंत्रण में काफी मदद मिलती है।

एग्रीकिंग 20-25 ट्रैक्टर की कीमत 

भारतीय वाहन बाजार में एग्रीकिंग 20-55 ट्रैक्टर की कीमत करीब ₹ 6.40 से ₹ 6.66 लाख तक के बीच में निर्धारित की गई है। भारतीय किसानों के लिए यह कीमत काफी किफायती और उनके बजट के अनुरूप है। एग्रीकिंग कंपनी ने किसानों की कृषि आवश्यकताओं और बजट को ध्यान में रखकर ही यह कीमत तय की है। दमदार प्रदर्शन और किफायती कीमत के बल पर ही एग्री किंग 20-55 ट्रैक्टर ने कम समय में किसानों के बीच अपनी अलग जगह बनाई है। कुल मिलाकर, एग्रीकिंग 20-25 ट्रैक्टर काफी किफायती और शानदार प्रदर्शन देने वाला ट्रैक्टर है। इसको खरीदना किसान के लिए फायदे का सौदा साबित होगा। 

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही वीएसटी, स्वराज, आयशर, न्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *