Wed. Mar 25th, 2026

सोनिया गांधी की हालत स्थिर, चिकित्सकों की निगरानी में

blank

 नयी दिल्ली है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अस्पताल के मुताबिक, उन्हें मंगलवार रात लगभग 10.22 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सर गंगाराम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल ने कहा कि चिकित्सक पेट और ‘यूरिनरी ट्रैक्ट’ में संभावित संक्रमण के बारे में जानने के लिए जांच कर रहे हैं और उपचार के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई हैं। सूत्रों ने पहले कहा था कि सोनिया गांधी संभवतः मौसम में बदलाव के कारण अस्वस्थ थीं और उन्हें देखभाल के लिए भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी हालत गंभीर नहीं है। file photo

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *