Fri. Mar 27th, 2026

Lpg Crisis:आए थे रोजी-रोटी कमाने, खाने पर ही आ गया संकट, यूपी-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले- आ अब लौट चलें – Due To Shortage Of Lpg Gas Migrants From Bihar Up And West Bengal Started Returning To Their Villages

gava ltata paravasa a9d9faae909680364fbf8d4f93955e14


घर से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल रहे, आ अब लौट चलें। इन दिनों भारी संख्या में प्रवासी अपने घर जाने के लिए दूसरे प्रदेशों समेत दिल्ली से रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। इससे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।




Trending Videos

Due to shortage of LPG gas migrants from Bihar UP and West Bengal started returning to their villages

चूल्हा बुझा तो छूट गए रोजी-रोटी और शहर
– फोटो : अमर उजाला


रोजी-रोटी की तलाश में आए थे

उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा जैसे राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में आए लोगों पर गैस संकट से खाने पर भी संकट छा गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र भी अछूते नहीं है। तभी आनंद विहार, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घर लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रवासी किसी तरह अपने गांव लौटने को बेताब दिख रहे हैं।


Due to shortage of LPG gas migrants from Bihar UP and West Bengal started returning to their villages

पलायन करते प्रवासी
– फोटो : अमर उजाला


एक किलो गैस के लिए देना पड़ रहा 600-800 रुपये

कटिहार, बिहार निवासी बिपिन कुमार ने बताया कि वह बाहरी दिल्ली के एक होटल में खाना बनाने का काम करते हैं। गैस की किल्लत के कारण उनका होटल बंद हो गया जिससे उनका रोजगार खत्म गया। घर में जो गैस बचे थे, वो भी खत्म हो गया है। बाजारों में एक किलो गैस भरने के लिए 600 से 800 रुपये मांगते हैं। रोजगार खत्म होने की वजह से उनके सामने हालात इतने बदतर हो गए कि घर का किराया तक जुटाना मुश्किल हो गया। इस स्थिति में अपने गांव लौटना ही ठीक समझा।


Due to shortage of LPG gas migrants from Bihar UP and West Bengal started returning to their villages

ट्रेन का इंतजार करते प्रवासी
– फोटो : अमर उजाला


नहीं इतना पैसा कि रोज बाहर खाना खा सकें

इसी तरह दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले दरभंगा, बिहार निवासी सुमित यादव ने बताया कि घर में गैस खत्म हो गया है। उनके पास इतना पैसा भी नहीं है कि रोजाना बाहर खाना खा सकें। ऐसे में उन्होंने घर जाना ही ठीक समझा।


Due to shortage of LPG gas migrants from Bihar UP and West Bengal started returning to their villages

सलमान अली
– फोटो : अमर उजाला


दिहाड़ी से अधिक गैस की कीमत

उत्तर प्रदेश निवासी सलमान अली ने बताया कि दिल्ली में रहकर पहले से ही दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब गैस की किल्लत और कालाबाजारी ने उसकी कमर तोड़ दी। उसने बताया कि उनकी कमाई प्रतिदिन 300-400 रुपये होती है और गैस की कीमत बाजारों में 600-800 रुपये प्रति किलो है। इस हिसाब से उनका दिल्ली में रहकर गुजारा करना नामुमकिन है।


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *