Fri. Mar 27th, 2026

धमतरी में शादी के 15 दिन बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

0

धमतरी। शादी के 15 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मगरलोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छोटेकरेली निवासी कामेश कंवर का विवाह महासमुंद जिले के ग्राम खैरझिटी निवासी नूतन के साथ 12 मार्च को हुआ था। नूतन शादी के बाद ससुराल छोटेकरेली में रह रही थी। इस बीच 25 व 26 मार्च की रात नवविवाहिता नूतन ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से स्वजन व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी स्वजन पुलिस में दिए। गुरूवार सुबह मगरलोड पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जांच-पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को शव सौंप दिया गया है। इस मामले में एएसपी शैलेन्द्र पांडेय का कहना है कि नवविवाहिता ने आत्महत्या क्यों की है, फिलहाल कारण अज्ञात है। प्रथम दृष्टयां पति के साथ विवाद सामने आ रहा है। आत्महत्या करने का वास्तविक कारण मायका पक्ष के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा। मृतिका ने किसी तरह कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *