Fri. Mar 27th, 2026

बच्ची ने जब सीएम योगी को भेंट किया ‘बुलडोजर’:मुख्यमंत्री ने मासूम को किया दुलार, खिंचवाई फोटो, कही ये बात – A Girl Presented A Toy Bulldozer To Cm Yogi

saema yaga ka bldajara thata bcaca 98890776c421eaf696aec46e282e63e9

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Akash Dubey

Updated Fri, 27 Mar 2026 11:05 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पांच वर्षीय यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को खिलौने वाला बुलडोजर भेंट किया।


A girl presented a toy bulldozer to CM Yogi

सीएम योगी को बुलडोजर देती बच्ची
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को कुछ दबंगों द्वारा डराने, धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक में निर्देशित किया, ‘गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो।’ उन्होंने कहा कि किसी मुकदमे में यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए। इस दौरान कानपुर की रहने वाली पांच वर्षीय यशस्विनी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को खिलौने वाला बुलडोजर दिया।


Trending Videos

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *