US Israel Iran War Live Updates: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग जारी है. एक महीने बाद भी दोनों देशों के बीच हालात स्थिर होते नहीं दिख रहे. हाल ही में ईरान ने कुवैत के एयरपोर्ट पर हमला कर दिया जिससे वहां के रडार सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचा.
इराक के मोसुल में भी शिया ‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस’ (PMF) के एक ठिकाने को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक हुई. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में इराक के दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.
मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के खिलाफ तेल अवीव के हाबिमा स्क्वायर में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोगों कैंडिल मार्च निकालकर जंग रोकने की अपील की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में इस युद्ध के दौरान मारे गए मासूम बच्चों की तस्वीरें थीं. इन तस्वीरों में किसी एक देश के नहीं, बल्कि ईरान, लेबनान और इजराइल के बच्चे शामिल थे, जो इस युद्ध की बलि चढ़ गए.
पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
