Sun. Mar 29th, 2026

असम इलेक्शन में अमित शाह की दमदार एंट्री, गुवाहाटी के मेगा रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, दिखा बीजेपी का फुल पावर

Amit Shah 2026 03 481c7b64801973e8b540a4075a3eaf89

होमताजा खबरदेश

असम इलेक्शन में अमित शाह की दमदार एंट्री, गुवाहाटी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Last Updated:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में एक मेगा रोड शो किया. यह उनके दो दिन के असम दौरे की शानदार शुरुआत है. इस रोड शो के जरिए शाह ने एनडीए कैंडिडेट्स के लिए भारी जनसमर्थन मांगा. खुली गाड़ी में अमित शाह को देखकर पब्लिक का उत्साह काफी हाई था.

असम इलेक्शन में अमित शाह की दमदार एंट्री, गुवाहाटी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाबZoom

गुवाहाटी में रोड-शो के दौरान लोगों ने अमित शाह का जोरदार स्वागत किया.

गुवाहाटी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के अपने दो-दिवसीय दौरे की शुरुआत यहां रोड शो से की. उन्होंने राज्य में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के समर्थन में यह रोड शो किया. शाह ने जलुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, विजय कुमार गुप्ता (गुवाहाटी सेंट्रल), डिप्लू रंजन शर्मा (न्यू गुवाहाटी), प्रद्युत बोरदोलोई (दिसपुर) और असम गण परिषद (अगप) उम्मीदवार तपन दास (दिमोरिया) के समर्थन में रोड शो किया.

सरमा को छोड़कर, अन्य उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया शाह के साथ रोड शो में शामिल हुए. यह रोड शो आर्य विद्यापीठ कॉलेज के मैदान से शुरू होकर गुवाहाटी के मध्य विधानसभा क्षेत्र के नेपाली मंदिर प्वॉइंट पर समाप्त हुआ. ए के आजाद रोड पर रोडशो के दौरान करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की गई.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *