Sun. Mar 29th, 2026

दंतेवाड़ा के बचेली मार्ग पर अनियंत्रित कार पलटी, आठ घायल, एक गंभीर

1823062588a40fa28b15309586b00779 1162417351

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंर्तगत बचेली मार्ग पर रायपुर से किरंदुल जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी।

हादसे में कार सवार 6 महीने की बच्ची सहित 8 लोग घायल हो गए हैं जिनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से आज रविवार काे मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात 11 बजे हुआ, कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 छोटे बच्चे शामिल हैं।

सभी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, सभी पारिवारिक कार्यक्रम से किरंदुल जा रहे थे। हादसे के दौरान 6 महीने की मासूम बच्ची कार से बाहर जा गिरी और एक पेड़ में अटक गई, जिससे उसके सिर पर चोटें आई हैं।

तेज आवाज सुनकर पास में ही स्थित क्रशर प्लांट के कर्मचारी और मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *