Sun. Mar 29th, 2026

मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ अभियान,  पकड़े गए 11 वाहन और 50 साइलेंसर, बुलडोजर से नष्ट

5fe862d24e270102d5a5d0e1243ce277 866170030

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस और सभी थानों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जांच की जा रही है। इसी क्रम में डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चेक प्वाइंट्स पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान आज शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों से 11 ऐसे वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे हुए थे। सभी वाहनों को ट्रैफिक थाना लाकर कार्रवाई की गई।

वाहन चालकों और उनके अभिभावकों को पुलिस कार्यालय बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई और भविष्य में दोबारा उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही वाहनों से मॉडिफाई साइलेंसर निकलवाकर चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अब तक करीब 50 मॉडिफाई साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं, जिन्हें ट्रैफिक थाना के पीछे पुलिस कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।

एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि, ऐसे वाहनों की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *