Mon. Mar 30th, 2026

महाराष्ट्र में दिल दहलाने वाली घटना, चलते टैंकर के नीचे कूदकर युवक ने दी जान – Chandrapur man suicide jumped Moving Tankers cctv video lcly

69c9d2fb84340 chandrapur man suicide jumped moving tankers 303341889

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां सड़क पर चलते डीजल टैंकर के नीचे कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. मृतक की पाहचान 40 वर्षीय भैरव खेदू ठाकुर के रूप में हुई है.

जानकारी मिली कि मृतक बिहार का रहने वाला था और वो निर्माणाधीन एसएनडीटी कॉलेज में मजदूरी का काम करता था. फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं आतंकवादी नहीं हूं’, शादी के बाद धमकियों से परेशान मोनालिसा-फरमान, बोले- सुसाइड कर लेंगे

पेड़ के नीचे बैठा था और टैंकर आते ही कूद गया नीचे

घटना 29 मार्च के दोपहर बल्लारपुर शहर के मुख्य मार्ग पर स्टूडियो कलाकेंद्र के सामने की है. करीब तीन बजकर 40 मिनट पर जब एक डीजल टैंकर डीजल लेकर राजुरा की ओर जा रहा था. तभी सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे कुछ लोगों में से एक व्यक्ति उठा ओर सीधे टैंकर के सामने के पहिए के सामने कूद पड़ा. इस दौरान टैंकर के सामने का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और उसकी मौत हो गई.

अचानक हुई इस घटना से घबराए टैंकर चालक ने तुरंत टैंकर रोक दिया और मौके से भाग गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं, जांच में जुटी है. पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति अचानक चलते टैंकर के नीचे कूद गया. जिससे वह कुचल गया और उसकी मौत हो गई. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.))

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *