‘धुरंधर 2’ का अब तक का कलेक्शन
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। नौवें दिन ‘धुरंधर 2’ ने 41.75 करोड़ रुपये कमाए। दसवें दिन की कमाई 62.85 करोड़ रुपये रही। 11वें दिन इसने 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 846.80 करोड़ रुपये हो गया है।
‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। 11 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1361.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को पीछे छोड़ा है। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का नेट वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1250 करोड़ रुपये है।
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 11वें दिन ही अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। भारत में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। मगर, अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ बन गई है।




