
इटली
– फोटो : PTI
विस्तार

{“_id”:”69cc90f48db175575c032677″,”slug”:”italy-crash-out-again-as-bosnia-stun-in-shootout-czechia-edge-denmark-to-seal-fifa-world-cup-2026-spot-2026-04-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इटली का फीफा वर्ल्ड कप का सपना फिर टूटा: लगातार तीसरी बार नहीं कर पाए क्वालिफाई, पेनल्टी शूटआउट में मिली हार”,”category”:{“title”:”Football”,”title_hn”:”फुटबॉल”,”slug”:”football”}}

इटली
– फोटो : PTI
चार बार की फीफा विश्व कप चैंपियन इटली की टीम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। टीम लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही। 2026 वर्ल्ड कप के यूरोपीय प्लेऑफ में इटली को बोस्निया और हर्जेगोवीना की टीम के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
यह मुकाबला तय समय और एक्स्ट्रा टाइम के बाद 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन पेनल्टी में इटली पूरी तरह दबाव में बिखर गया। इस हार के साथ ही इटली ने इतिहास में पहली बार लगातार तीन वर्ल्ड कप फाइनल्स से बाहर रहने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।