Thu. Apr 2nd, 2026

हिमाचल में मौसम साफ, लेकिन 7 अप्रैल से फिर बिगड़ेगा मौसम..यहां जानिए IMD का बड़ा अपडेट

HYP 5819116 1775069047375 2

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ बना रहा. वहीं राजधानी शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से दोपहर के तापमान में इजाफा रहा. कुल्लू मनाली में भी दिन भर मौसम साफ रहने से गर्मी रही. वहीं चंबा और कांगड़ा में भी धूप खिली रहने से तापमान में हल्का बदलाव देखा गया.  प्रदेश में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार जा चुका है. ऐसे में ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम पारा केलांग में 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं  प्रदेश के 9 शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. प्रदेश में फिर अब मौसम बिगाड़े को लेकर अलर्ट जाती किया गया है. ऐसे में प्रदेश में 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है.

आगामी दिनों में फिर बिगड़ेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी दिनों में फिर प्रदेश का मौसम बिगड़ने वाला है. वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 7 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. वहीं 2 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा. 2 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. वहीं 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के एक दो स्थानों में ओलावृष्टि, बिजली कड़कने के साथ आंधी और तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति से, 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं 5, 6 और 7 अप्रैल को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है.

अगले 3-4 दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 2-3 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का भी पूर्वानुमान जताया गया है.

कितना रहा प्रदेश में न्यूनतम तापमान

राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सुंदरनगर में 12.9 डिग्री, भुंतर में 11.2 डिग्री, कल्पा में 3.4 डिग्री, धर्मशाला में 9.8 डिग्री, ऊना में 14.3 डिग्री, नाहन में 13.1 डिग्री, केलांग में 0.1 डिग्री, पालमपुर में 11.5 डिग्री, सोलन में 11.4 डिग्री, मनाली में 7.2 डिग्री, कांगड़ा में 15.2 डिग्री, मंडी में 13.7 डिग्री, बिलासपुर में 16.0 डिग्री, चंबा में 14.1 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 12.4 डिग्री, कुफरी में 5.4 डिग्री, कुकुमसेरी में 3.0 डिग्री, सेऊबाग में 10.0 डिग्री, बरठीं में 12.3 डिग्री, कसौली में 11.7 डिग्री, पांवटा साहिब में 20.0 डिग्री, सराहन में 8.1 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 18.0 डिग्री, ताबो में 1.8 डिग्री, और नेरी में 15.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रिकॉर्ड किया गया है.

प्रदेश के शहरों में कितना रहा अधिकतम तापमान

शिमला में अधिकतम पारा 20.7 डिग्री रहा. सुंदरनगर में 28.3 डिग्री, भुंतर में 24.2 डिग्री, कल्पा में 15.1 डिग्री, धर्मशाला में 25.0, ऊना में 31.6 डिग्री, नाहन में 24.9 डिग्री, सोलन में 26.5 डिग्री, मनाली में 18.3 डिग्री, कांगड़ा में 29.0 डिग्री, मंडी में 28.8 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 23.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *