Fri. Apr 3rd, 2026

Csk Vs Pbks Live Score:29 गेंदों में आयुष का शानदार अर्धशतक, गायकवाड़ के साथ निभा चुके 70+ रन की साझेदारी – Csk Vs Pbks Ipl Live Score: Chennai Super Kings Vs Punjab Kings Today Ipl Match Scorecard Updates

cananaii bnama pajab d80655c7b8a349a456b3c54c5473d5dd

08:14 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: 29 गेंदों में आयुष का शानदार पचासा

आयुष म्हात्रे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 

08:03 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है। शुरुआती छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 57 रन है। सैमसन सात रन बनाकर आउट हुए। अब ऋतुराज 14 और आयुष 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 24 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

07:58 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई के 50 रन पूरे

चेन्नई के 50 रन पूरे हो गए। आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। 

07:41 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई को पहला झटका 14 के स्कोर पर बार्टलेट ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के हाथों संजू सैमसन को कैच आउट कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब आयुष म्हात्रे आए हैं।

07:33 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।

07:07 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़।

07:02 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि प्रशांत वीर को मैथ्यू शॉर्ट की जगह मौका मिला है। वहीं, उन्होंने प्लेइंग 11 में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया है। इनमें मैट हेनरी और नूर अहमद शामिल हैं।

06:13 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: सीएसके और पंजाब की संभावित प्लेइंग-11

सीएसके: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद। 

इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान/प्रशांत वीर।

 

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल/यश ठाकुर।

06:12 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब ने पिछले सात में से छह मैच जीते

दोनों टीमों के बीच हाल के मुकाबलों में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले सात में से छह मैच जीते हैं। चेपॉक हालांकि, चेन्नई का गढ़ रहा है जिस कारण पंजाब के लिए ये मैच आसान नहीं रहने वाला है। 

06:12 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब को श्रेयस के उपलब्ध रहने की उम्मीद

जहां तक पंजाब किंग्स का सवाल है तो उसने कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल की। उसे ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली के रूप में तीसरे नंबर का भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है। उन्होंने पिछले मैच में टीम को खराब शुरुआत से उबारकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पंजाब के लिए चिंता की बात कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट है जो उन्हें गुजरात के खिलाफ मैच में लगी थी। टीम प्रबंधन ने बताया था कि श्रेयस को फ्रैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन उनके हाथ में सूजन है। लेकिन टीम को उम्मीद है कि श्रेयस इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *