Sat. Apr 4th, 2026

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: 80KM की रफ्तार से आ रहा ‘बवंडर’, साथ में बारिश और ओलों की मार, दिल्ली से UP-बिहार तक मौसम का प्रहार, IMD का अ

aaj ka mausam live imd weather alert 80km storm rain hail delhi up bihar mp rajasthan punjab haryana

होमताजा खबरदेश

80KM की रफ्तार से आ रहा ‘बवंडर’, साथ में बारिश और ओलों की मार, IMD का अलर्ट

Last Updated:

Aaj Ka Mausam Live: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं. 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि ने उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में असर दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम और उग्र हो सकता है, इससे फसलों, यातायात और जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है.

ख़बरें फटाफट

 80KM की रफ्तार से आ रहा 'बवंडर', साथ में बारिश और ओलों की मार, IMD का अलर्टZoom

IMD ने 80 किमी/घंटा की तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है. (फोटो AI)

Today Weather Live: अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम ने अपना अलग तेवर दिखा दिया है. जहां अप्रैल की शुरुआत गर्मी से होती है वहीं इस बार उत्तर भारत में अप्रैल की शुरुआत तूफान, बारिश और ओलों से हुई है. आसमान में अचानक घने बादल, तेज हवाओं की गर्जना और फिर देखते ही देखते धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओलों की मार. इस सबने आम लोगों चौंका दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने जो ताजा भविष्यवाणी की है उसने और लोगों को डरा दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि कई राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेगी. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि हालात सामान्य नहीं हैं. यह सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि एक बड़ा सिस्टम है जो कई राज्यों को अपनी चपेट में ले सकता है.

दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक लोग इस बदलते मौसम को महसूस कर रहे हैं. दिन में तेज गर्मी और शाम होते ही अचानक आंधी-तूफान. खेतों में खड़ी फसलें खतरे में हैं. शहरों में ट्रैफिक और जनजीवन प्रभावित हो सकता है. IMD का अलर्ट यही संकेत देता है कि आने वाले कुछ दिन बेहद अहम हैं. खासकर 4 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है.
दक्षिण भारत में भी मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं है. (फाइल फोटो PTI)
  • पिछले कुछ दिनों से देशभर में मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है. कभी तेज धूप, तो कभी अचानक बारिश और आंधी. यह उतार-चढ़ाव पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय होने की वजह से है. हवा के दबाव और तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है, जिससे तूफानी गतिविधियां बढ़ रही हैं.
  • अगर पिछले 24 घंटों की बात करें, तो देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है. देश की राजधानी दिल्ली में तेज बारिश के साथ भूकंप के झटके भी महसूस किए गए. वहीं अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई. राजस्थान और मध्य प्रदेश में ओलों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया. कई जगह 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे हालात और बिगड़ गए.

मौसम में बड़ा बदलाव: दो पश्चिमी विक्षोभ का असर

इस सप्ताह मौसम के इस उग्र रूप के पीछे दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार हैं. पहला सिस्टम 3 और 4 अप्रैल को सक्रिय है, जबकि दूसरा 7 अप्रैल के आसपास असर दिखाएगा. इन दोनों के मिलते प्रभाव से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है. कश्मीर घाटी और पहाड़ी इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा, जहां भारी बारिश और बर्फबारी तक हो सकती है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *