Sat. Apr 4th, 2026

हाथों की मेहनत, पहाड़ों का मसाला और भुने टमाटरों की सोंधी महक… चखिए असली तिमूर की चटनी

HYP 5819474 cropped 02042026 143236 screenshot 202604021429263 2

X

title=

सिलबट्टे पर पिसा तिमूर और भुने टमाटरों का धुआं, लाजवाब है इस चटनी का स्वाद

 

arw img

Special Pahadi Timur Ki Chutney Recipe: पहाड़ों के पारंपरिक स्वाद और अनोखी झनझनाहट से भरपूर तिमूर की चटनी न केवल अपनी नींबू जैसी खुशबू बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी प्रसिद्ध है, जिसे भुने हुए टमाटर, सूखी लाल मिर्च, साबुत धनिया और नमक के साथ सिलबट्टे पर पीसकर तैयार किया जाता है. इस चटनी को बनाने के लिए टमाटरों को गैस पर भूनकर स्मोकी फ्लेवर दिया जाता है और फिर सभी मसालों के साथ दरदरा पीसकर एक तीखा और खट्टा मिश्रण तैयार होता है, जो दाल-चावल या पराठों के साथ खाने का जायका दोगुना कर देता है. उत्तराखंड की गृहणी नर्वदा देवी के अनुसार, तिमूर की यह पारंपरिक चटनी अपनी विशेष झनझनाहट और खुशबू के कारण साधारण भोजन को भी खास बना देती है, जिससे यह पहाड़ी संस्कृति और खान-पान का एक अभिन्न हिस्सा बन चुकी है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *