Sun. Apr 5th, 2026

एलडीएफ और यूडीएफ की लड़ाई ‘WWF फाइट’ जैसी, कांग्रेस से जुड़े हैं मंदिर लूट के तार, केरल में PM मोदी की हुंकार

PM Modi 2026 04 453fa55bf734d8eddcd1d0fadd141e1b

होमताजा खबरदेश

एलडीएफ और यूडीएफ की लड़ाई ‘WWF फाइट’ जैसी, केरल में PM मोदी ने भरी हुंकार

Last Updated:

पीएम मोदी ने भगवान अयप्पा मंदिर में हो रही लूट का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि एलडीएफ के शासन में यह सब हो रहा है. लेकिन इसके तार कांग्रेस के बड़ नेताओं से जुड़े हुए हैं. राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी और वामपंथी कभी साथ नहीं हो सकते. कांग्रेस अब सिर्फ ढोंग करके खुद को हिंदू समर्थक दिखा रही है. सोना चोरी मामले की जांच सीबीआई को न सौंपना एलडीएफ की नीयत पर बड़े सवाल खड़ा करता है.

एलडीएफ और यूडीएफ की लड़ाई 'WWF फाइट' जैसी, केरल में PM मोदी ने भरी हुंकारZoom

पीएम मोदी ने तिरुवल्ला की चुनावी रैली में एलडीएफ और यूडीएफ पर हमला बोला.

तिरुवल्ला. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचार अभियान को तेज करते हुए एफसीआरए और शबरिमला सोना चोरी मामले समेत विभिन्न मुद्दों पर एलडीएफ और यूडीएफ पर निशाना साधा और उनकी प्रतिद्वंद्विता को ‘डब्ल्यूडब्ल्यूएफ फाइट’ जैसा करार दिया. पथनमथिट्टा जिले में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की रैली में, पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय तक पहुंच बनाने का प्रयास किया, जो राज्य में एक महत्वपूर्ण मतदाता वर्ग है और इस वर्ग को उनकी पार्टी लंबे समय से आकर्षित करने की कोशिश कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और केरल में भाजपा के नेतृत्व वाला राजग सत्ता में आयेगा. राज्य विधानसभा की 140 सीट के लिए नौ अप्रैल को चुनाव होगा. पीएम मोदी ने चुनावों से पहले इस समुदाय को राजग के खेमे में लाने का प्रयास करते हुए कहा, “पूर्वोत्तर में, जहां ईसाई आबादी काफी अधिक है, राजग ने छह राज्यों में सरकारें बनाई हैं. हमने दशकों से लंबित कार्यों को पूरा किया है. गोवा में भी, जहां एक बड़ी ईसाई आबादी है, हम सेवा और विकास को आगे बढ़ाने का कार्य जारी रखे हुए हैं.”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि भगवान अयप्पा मंदिर में हो रही ‘लूट’ में एक स्पष्ट तरीका है. उन्होंने आरोप लगाया, “ये घटनाएं एलडीएफ शासन के दौरान हो रही हैं, लेकिन इनका संबंध कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से है.” राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री ने केरल दौरे के दौरान शबरिमला मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी, जिससे यह संकेत मिलता है कि भाजपा और एलडीएफ एक साथ काम करते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि एलडीएफ ने सोना चोरी के मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी है, जिससे गंभीर सवाल उठते हैं. उन्होंने कहा, “साथ ही, कांग्रेस, जो मंदिरों से जुड़े मुद्दों से काफी हद तक दूर रही है, अब ढोंग कर रही है और खुद को हिंदू समर्थक दिखाने की कोशिश कर रही है. राजग सरकार बनने के बाद, एलडीएफ और यूडीएफ दोनों की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों को सजा दी जाएगी. स्वामी अय्यप्पा के भक्त न्याय के अलावा और कुछ नहीं चाहते.” उन्होंने कहा कि वामपंथी और कांग्रेस की भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति केरल की संस्कृति और आस्था को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *