Sun. Apr 5th, 2026

गुजरात पर भारी पड़े राजस्थान के रवि बिश्नोई:चार सफलता, पहला Potm अवॉर्ड और 200 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ – Ipl 2026 Gt Vs Rr: Ravi Bishnoi Took Four Wickets And Won Potm Award Completed 200 T20 Wickets

rava bshanaii 68bb1854f51985a772758750fbd51576


राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रनों से हराकर आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान की इस जीत के नायक रहे रवि बिश्नोई, जिन्होंने महत्वपूर्ण समय पर चार विकेट लेकर कहानी पलट दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया, लेकिन यह सिर्फ अवॉर्ड नहीं बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत का फल है। 

ये भी पढ़ें: GT vs RR: रवि बिश्नोई की फिरकी में फंसा गुजरात, आखिरी ओवर में कैसे देशपांडे ने टाइटंस के मुंह से छीनी जीत?




Trending Videos

IPL 2026 GT VS RR: Ravi Bishnoi took four wickets and won potm award completed 200 t20 wickets

रवि बिश्नोई
– फोटो : PTI


छह साल का इंतजार खत्म हुआ

25 वर्षीय बिश्नोई 2020 से आईपीएल में खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स के साथ शुरू हुआ सफर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खेमे में होते हुए राजस्थान रॉयल्स तक पहुंच गया। इस सीजन उन्हें फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा। हर सीजन के साथ बिश्नोई घातक गेंदबाजी कर रहे और अपनी टीमों को जीत दिलाते रहे, लेकिन कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके। अब उनका यह सपना भी पूरा हो गया। 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 10.25 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। उन्होंने साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया को पवेलियन भेजा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। छह वर्षों से बिश्नोई को इस सम्मान की तलाश थी, जो शनिवार को खेले गए मैच में पूरी हो गई।

 


IPL 2026 GT VS RR: Ravi Bishnoi took four wickets and won potm award completed 200 t20 wickets

रवि बिश्नोई
– फोटो : PTI


बिश्नोई ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

इसी के साथ बिश्नोई ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 19वें गेंदबाज और नौवें स्पिनर बने। 


IPL 2026 GT VS RR: Ravi Bishnoi took four wickets and won potm award completed 200 t20 wickets

तुषार देशपांडे-राशिद खान-रवि बिश्नोई
– फोटो : PTI


मैच में क्या हुआ?

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया। शनिवार को आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन लगाए। उनके लिए यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए।


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *