Live: ‘पिक्चर अभी बाकी है’, राघव चड्ढा ने फिर जारी किया वीडिया, किस पर निशाना?
Last Updated:
Raghav Chadha News Live: आम आदमी पार्टी (AAP) में राघव चड्ढा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. सौरभ भारद्वाज ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट हटाने पर सवाल उठाए हैं, वहीं नवीन जयहिंद ने गंभीर आरोप लगाए हैं. चड्ढा ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. वहीं राघव चड्ढा ने एक बार फिर वीडियो जारी किया. इस वीडियो में उन्होंने राज्यसभा में पंजाब के उठाए गए मुद्दों को शामिल किया है. इस खबर में पढ़ें राघव चड्ढा पर चल रहे सियासी तूफान पर हर अपडेट…

AAP में राघव चड्ढा को लेकर विवाद तेज. (फाइल फोटो)
Raghav Chadha Row Live: आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर सियासी घमासान अब खुलकर सामने आ चुका है. कभी पार्टी के सबसे तेजतर्रार और भरोसेमंद चेहरों में गिने जाने वाले राघव चड्ढा आज अपने ही साथियों के निशाने पर हैं. आरोप, पलटवार और अंदरूनी खींचतान ने इस विवाद को महा-संग्राम बना दिया है. एक तरफ पार्टी नेतृत्व उनके रवैये पर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी तरफ बाहरी नेताओं के बयान इस आग में घी डाल रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर संसद तक, हर जगह यह टकराव साफ नजर आ रहा है. यह सिर्फ एक नेता का विवाद नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर गहरे मतभेदों का संकेत भी माना जा रहा है. दरअसल AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर से उन्हें हटा दिया है. इसके बाद यब पूरा हंगामा शुरू हुआ है.
ताजा घटनाक्रम में जहां दिल्ली AAP प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर तंज कसा, वहीं पूर्व AAP नेता नवीन जयहिंद ने बेहद गंभीर और विवादित आरोप लगाकर हलचल बढ़ा दी है. इस पूरे विवाद की शुरुआत चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद हुई.
- Raghav Chadha News Live: राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर X पर लिखा कि ‘मेरे उन सहयोगियों के लिए जिन्हें यह कहने के लिए मजबूर किया गया कि मैंने संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए, यह एक छोटा ट्रेलर है… पिक्चर अभी बाकी है.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक मुद्दा नहीं, बल्कि मेरा घर, मेरी जिम्मेदारी, मेरी मिट्टी और मेरी आत्मा है.’ माना जा रहा है कि यह वीडियो आम आदमी पार्टी के उस आरोप का जवाब है, जिसमें कहा गया था कि राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पंजाब से जुड़े मुद्दे नहीं उठाए.
राघव चड्ढा को हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया. (फाइल फोटो)
हर तरफ वार-पटलवार
- राघव चड्ढा को हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया. इसके बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा. पंजाब के नेताओं ने आरोप लगाया कि चड्ढा ने राज्य के अहम मुद्दों को संसद में नहीं उठाया. ग्रामीण विकास फंड, जीएसटी मुआवजा और बाढ़ राहत जैसे मुद्दों पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठाए गए.
- इसी बीच दिल्ली AAP प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री और बीजेपी के खिलाफ पुराने पोस्ट हटा दिए हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सामान्य सफाई नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है, इससे उनकी नई छवि पेश की जा सके.
राघव चड्ढा को पद से क्यों हटाया गया?
AAP ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया, क्योंकि पार्टी नेताओं का मानना है कि उन्होंने पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को प्रभावी तरीके से नहीं उठाया. उनकी कार्यशैली को पार्टी की विचारधारा के विपरीत बताया गया.
सौरभ भारद्वाज ने क्या आरोप लगाए?
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया से बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पुराने पोस्ट हटा दिए हैं. उनका कहना है कि यह उनकी छवि बदलने की कोशिश है.
नवीन जयहिंद ने क्या दावा किया?
नवीन जयहिंद ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि यह पूरा विवाद पैसों से जुड़ा है और चड्ढा पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगाए. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
चड्ढा का पलटवार और सियासी असर
- राघव चड्ढा ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे ‘कोऑर्डिनेटेड अटैक’ बताया है. उनका कहना है कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि वह संसद में जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाते हैं, न कि सिर्फ हंगामा करने के लिए.
- चड्ढा ने अपने बचाव में बाद में एक वीडियो भी शेयर किया. इसमें उन्होंने संसद में उठाए गए मुद्दों को दिखाया. इसमें एयर पॉल्यूशन, महंगी हवाई यात्रा, गिग वर्कर्स के अधिकार जैसे मुद्दे शामिल थे. उन्होंने कहा कि बार-बार झूठ दोहराने से सच नहीं बदलता.
- इस पूरे विवाद ने AAP के अंदर चल रहे मतभेदों को उजागर कर दिया है. स्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा दूसरे ऐसे बड़े नेता हैं, जिनका पार्टी नेतृत्व से टकराव खुलकर सामने आया है. आने वाले दिनों में यह विवाद और गहरा सकता है.
About the Author

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें
