05:48 PM, 05-Apr-2026
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका
ईशान मलिंगा ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया है। मार्श और मार्करम ने लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन मलिंगा ने इस साझेदारी को तोड़ा। मार्श 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।
05:32 PM, 05-Apr-2026
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए एडेन मार्करम और मिचेल मार्श पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। पिछले मैच में ऋषभ पंत ने ओपनिंग की थी, लेकिन वह इस मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर नहीं उतरे।
05:16 PM, 05-Apr-2026
SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी समाप्त
सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतीश रेड्डी और हेनरिच क्लासेन के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स को 157 रनों का लक्ष्य दिया है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की और हैदराबाद की पारी लड़खड़ा दी, लेकिन क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई जिससे टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाने में सफल रही।
सनराइजर्स के लिए क्लासेन ने 41 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए, जबकि नीतीश ने 33 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिरमन सिद्धार्थ को एक-एक विकेट मिले।
05:06 PM, 05-Apr-2026
SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को सातवां झटका
आवेश खान ने हैदराबाद दो लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए हैं। आवेश ने पहले क्लासेन को आउट किया और अगली ही गेंद पर हर्ष दुबे को बोल्ड कर दिया। हर्ष खाता खोले बिना आउट हुए। हालांकि, आवेश हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।
05:05 PM, 05-Apr-2026
SRH vs LSG Live Score: क्लासेन पवेलियन लौटे
आवेश खान ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर हैदराबाद को छठा झटका दिया है। क्लासेन 41 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।
05:02 PM, 05-Apr-2026
SRH vs LSG Live Score: नीतीश आउट
मणिमरन सिद्धार्थ ने नीतीश रेड्डी को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को पांचवां झटका दिया है। नीतीश 33 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश और क्लासेन के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई जिसने हैदराबाद की पारी को मुश्किल से बाहर निकाला।
04:55 PM, 05-Apr-2026
SRH vs LSG Live Score: नीतीश का पचासा
नीतीश रेड्डी ने 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इसके साथ ही क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है।
04:50 PM, 05-Apr-2026
SRH vs LSG Live Score: क्लासेन का अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन ने लखनऊ के खिलाफ 33 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है।
04:37 PM, 05-Apr-2026
SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद की पारी संभली
हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शुरुआती झटकों के बाद हैदराबाद की पारी को संभाल लिया है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 60+ रनों की साझेदारी हो गई है जिससे सनराइजर्स का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है।
04:06 PM, 05-Apr-2026
SRH vs LSG Live Score: लिविंगस्टोन आउट हुए
दिग्वेश राठी ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका दिया। लिविंगस्टोन 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।
