Mon. Apr 6th, 2026

 जांजगीर-चाम्पा में बोलेरो से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत

c68e7834a8613a64a72b65a6d0ab0f51 242214226

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा-अकलतरा मार्ग पर बीती देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां और भांजा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना ग्राम अमोरा अकलतरा के निवासी रूपेश निर्मलकर और उनके परिवार के साथ हुई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपेश निर्मलकर, उनकी पत्नी भगवती, पुत्र राहुल और भांजा शरद निर्मलकर ग्राम डोंगरी में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, बलौदा थाना से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर उनकी कार और एक बोलेरो में भिड़ंत हो गई, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे चार सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में रुपेश और राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी भगवती और भांजा शरद गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे की पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *