Sat. Apr 11th, 2026

Rr Vs Mi Live Score:गुवाहाटी में थमी बारिश, 9:55 बजे होगा टॉस; ओवर्स में कटौती के बाद 11-11 ओवर का होगा मैच – Rr Vs Mi Ipl Live Score: Rajasthan Royals Vs Mumbai Indians Today Ipl Match Scorecard Updates

brasapara satadayama 671499eca29d12ce78f9e4d0dbbe98dd

09:40 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: ओवर्स में कटौती

गुवाहाटी में बारिश थम चुकी है। आधिकारिक प्रसारणकर्ता के मुताबिक, 9:55 बजे टॉस होगा और खेल 10:10 बजे शुरू होगा। बारिश के कारण अंपायर्स ने ओवर्स में कटौती का फैसला लिया है। अब यह मुकाबला 11-11 ओवर का होगा। पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा।

08:41 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: ओवर्स में कटौती

स्थानीय समय के अनुसार रात 8:40 बजे से ओवर कम होना शुरू होंगे। वहीं, 5-5 ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम रात 10:56 है।

08:18 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: खेल अब भी रुका

राजस्थान और मुंबई के बीच मैच बारिश के कारण अभी भी रुका हुआ है। बीच में बारिश रुक गई थी और कवर्स भी हटा लिए गए थे, लेकिन बारिश फिर आ गई जिससे अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है।

07:59 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: गुवाहाटी में बारिश की आंख-मिचौली जारी

गुवाहाटी में बारिश की आंख-मिचौली जारी है। बारिश एक बार फिर आ गई है और कवर्स से मैदान को ढका गया है।

07:35 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: गुवाहाटी में थमी बारिश

गुवाहाटी में बारिश थम गई है। मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मुकाबला शुरू होगा।

06:54 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: टॉस में होगी देरी

बारिश के कारण राजस्थान और मुंबई के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के टॉस में देरी होगी। आईपीएल की तरफ से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, टॉस देरी से होगा। जल्द ही नए समय का एलान किया जाएगा। बता दें कि, इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होना था, लेकिन अब नए समय पर होगा।

06:30 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: कैसा है गुवाहाटी का मौसम?

गुवाहाटी में इस वक्त तेज बारिश हो रही है और ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें खिलाड़ी ठंड से कांपते दिख रहे हैं।

06:06 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: यशस्वी-सूर्यवंशी दिला रहे मजबूत शुरुआत

राजस्थान की टीम इस सीजन बेहद मजबूत नजर आ रही है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दिला रही है, जबकि ध्रुव जुरेल भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान रियान पराग ने अभी तक बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दिया है, लेकिन उन्हें अपने नेतृत्वकौशल से आत्मविश्वास मिलेगा। गेंदबाजों में तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। बिश्नोई ने दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं। वहीं, देशपांडे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए डेथ ओवरों के अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था।

05:52 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: बल्लेबाजी में बदलाव की संभावना कम

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को हालांकि राजस्थान के शीर्ष क्रम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। राजस्थान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बात की संभावना कम है कि मुंबई की टीम बल्लेबाजी क्रम में किसी तरह का बदलाव करेगी। राजस्थान की टीम ने अभी तक आक्रामक रवैया अपनाया है और मुंबई को उस सतर्क रहने की जरूरत होगी।

05:51 PM, 07-Apr-2026

RR vs MI Live Score: हार्दिक कर सकते हैं वापसी

हार्दिक की अनुपस्थिति के कारण टीम संयोजन में भी फेरबदल करना पड़ा। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए दीपक चाहर ने सधी हुई गेंदबाजी की, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को लाने का फैसला उल्टा पड़ गया, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने जमकर रन लुटाए। मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि हार्दिक ने अभ्यास शुरू कर दिया है जिससे कि उनकी वापसी की संभावना मजबूत बन गई है। पहले मैच में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में महंगे साबित हुए, वहीं हमेशा भरोसेमंद रहने वाले जसप्रीत बुमराह किफायती तो रहे हैं लेकिन इस सत्र में अभी तक विकेट नहीं ले पाए हैं। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह टीम में अपने चयन को सही साबित किया और संभावना है कि वह अपना स्थान बरकरार रखेंगे।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *