Thu. Apr 9th, 2026

US-Israel-Iran War LIVE: ईरान पर आज की रात भारी, सबसे विध्वंसक हमले की तैयारी में ट्रंप – us israel iran war live updates donald trump deadline strait of hormuz missile attacks middle east ntc amkr

69d552f0d08f9 donald trump iran war 074419919

अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर संयुक्त हमलों से शुरू हुई ये महाजंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जो डेडलाइन दी है, वह जल्द ही खत्म होने वाली है. माना जा रहा है कि ट्रंप किसी बड़े हमले की तैयारी में हैं. वहीं, ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. 

इस बीच इज़रायल की सेना ने कहा है कि ईरान ने मंगलवार शाम कई मिसाइलें दागी. यह दिन में सातवीं बार हुआ जब ईरान की ओर से हमला किया गया. देश के दक्षिणी हिस्सों में सायरन बजने लगे, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित ठिकानों (शेल्टर) में जाना पड़ा. इससे पहले के हमले मुख्य रूप से तेल अवीव जैसे बड़े महानगर, मध्य इज़रायल और कब्जे वाले वेस्ट बैंक के कुछ इलाकों को निशाना बना चुके थे. उत्तरी इज़रायल के इलाकों पर भी हिज़्बुल्लाह की ओर से लगातार हमले जारी रहे हैं.

मिडिल-ईस्ट जंग से जुड़े छोड़े-बड़े सभी अपडेट्स जानने के लिए LIVE ब्लॉग पर बने रहें.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *