Fri. Apr 10th, 2026

Iran Ceasefire:जंग थमने में Pak की भूमिका पर कांग्रेस ने Pm को घेरा, विश्वगुरु का जिक्र कर क्या बोले जयराम? – Congress Jairam Ramesh Slams Pm Modi On Iran Us Ceasefire Pakistan Role Says Vishwaguru Stands Exposed

cong leader jairam ramesh said shram shakti niti inspired by manusmriti govt in bihar is a trouble e

कांग्रेस ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की ‘अत्यधिक व्यक्तिगत कूटनीति’ के लिए एक ‘गंभीर झटका’ बताते हुए कहा कि स्वघोषित विश्वगुरु पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं।


Trending Videos

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि पूरी दुनिया पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम का सावधानी से स्वागत करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संघर्ष 28 फरवरी को ईरान के शीर्ष नेतृत्व की लक्षित हत्याओं से शुरू हुआ था, जो प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल की बहुप्रचारित यात्रा के ठीक दो दिन बाद हुआ था। कांग्रेस के अनुसार, इस यात्रा ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को कम किया।

पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा में इस्राइल के नरसंहार और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में उसकी विस्तारवादी नीतियों पर कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम कराने में निभाई गई भूमिका पीएम मोदी की अत्यधिक व्यक्तिगत कूटनीति के सार और शैली दोनों के लिए एक गंभीर झटका है।

पाकिस्तान की भूमिका से पीएम मोदी का नीति पर प्रश्न चिन्ह

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के प्रति पाकिस्तान के निरंतर समर्थन के लिए उसे अलग-थलग करने और दुनिया को यह समझाने की नीति कि वह एक विफल राष्ट्र है, स्पष्ट रूप से सफल नहीं हुई है। कांग्रेस के अनुसार, एक दिवालिया अर्थव्यवस्था, जो पूरी तरह से बाहरी दाताओं की दया पर निर्भर है, और कई तरह से टूटा हुआ देश ऐसी भूमिका निभाने में सक्षम था, यह मोदी की जुड़ाव और आख्यान प्रबंधन की रणनीति पर सवाल उठाता है।

अन्य वीडियो

Iran Israel War, Congress, jairam ramesh, PM Modi, Iran, Us, Ceasefire, Pakistan, Vishwaguru

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *