असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी है. तीनों राज्यों में अलग-अलग पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई. वोटर ईवीएम के जरिए अपने अधिकार का प्रयोग करते दिखे. वोटर यह तय करेंगे कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अब अंतिम फैसला जनता के हाथ में है. निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने हर बूथ पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. इस बार बड़ी संख्या में युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे. अब सबकी नजर इस बात पर है कि किसे सत्ता मिलेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा.
kerala Chunav Voting LIVE : केसी वेणुगोपाल ने केरल और असम में कांग्रेस की सरकार बनने का किया दावा
केरल के अंबालापुझा में अपना वोट डालने के बाद कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा- ‘असम में एक अहंकारी मुख्यमंत्री हैं, जो देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. आप उनका अहंकार देखिए, जिस तरह से उन्होंने पवन खेड़ा को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस भेजी. यह देश के सबसे तानाशाह मुख्यमंत्री हैं, ठीक पिनाराई विजयन की तरह. असम की जनता आज उन्हें सबक सिखाएगी.’
Puducherry Chunav Voting LIVE : पुडुचेरी चुनाव में बाइक से वोट डालने पहुंचे सीएम एन. रंगास्वामी
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और मंगलम और थट्टनचावडी विधानसभा सीटों से ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार एन. रंगास्वामी, पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डालने के बाद अपनी बाइक से रवाना हुए.
#WATCH | Puducherry CM and All India NR Congress (AINRC) candidate from Mangalam and Thattanchavady assembly constituency, N Rangaswamy, leaves on his bike after casting his vote for the Puducherry Assembly Elections. pic.twitter.com/6X7TJFanED
— ANI (@ANI) April 9, 2026
कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत कितना रहा?
उपचुनाव (AC-Bye Election):
Karnataka (दावणगेरे साउथ – 107) – 9.01%
Karnataka (बागलकोट – 24) – 11.87%
Nagaland (कोरिडांग – 28) – 19.80%
Tripura (धर्मनगर – 56) – 15.63%
यह आंकड़े अनुमानित मतदान प्रतिशत (VTR) हैं, जो सुबह 9:00 बजे तक के रुझानों पर आधारित हैं.
kerala, Assam, Puducherry Chunav Voting LIVE : केरल, असम, और पुडुचेरी में सुबह 9 बजे का वोटिंग प्रतिशत कितना रहा?
पोलिंग ट्रेंड्स (09-04-2026, सुबह 9:00 बजे तक)
Assam – 17.87% मतदान
Kerala – 16.23% मतदान
Puducherry – 17.41% मतदान
Assam Chunav Voting LIVE : गौरव गोगोई की बुआ ने असम चुनाव चुनाव में जीत का दिया आशीर्वाद
असम चुनाव में असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई की बुआ, लक्ष्मी रानी गोगोई ने वोट डालने के बाद कहा- ‘मैं चाहती हूं कि असम का और अधिक विकास हो. मैं गौरव को आशीर्वाद देती हूं. वह कम बोलते हैं, लेकिन सच बोलते हैं. मैं हमेशा उनकी तरक्की के लिए प्रार्थना करती हूं.’
#WATCH | Jorhat: Aunt of Assam Congress President and Congress candidate from Jorhat Assembly constituency, Gaurav Gogoi, Lakshami Rani Gogoi says, “I want Assam to develop more and more… I bless Gaurav… He speaks less but truthfully… I always pray for his progress…” pic.twitter.com/MLPxVd74sI
— ANI (@ANI) April 9, 2026
Assam Chunav Voting LIVE : असम चुनाव में वोट डालने के बाद बोले गौरव गोगोई- हमें लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करना है
असम चुनाव में जोरहाट में अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के बाद असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा- ‘हम लोकतंत्र और असम की जड़ों को मज़बूत करना चाहते हैं. असम के लोग एक नए असम की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएंगे.’
#WATCH | Jorhat | Assam Congress President & Congress candidate from Jorhat assembly constituency, Gaurav Gogoi says, “We want to strengthen the democracy and the roots of Assam…The people of Assam will play a decisive role towards a new Assam.” pic.twitter.com/Df4g0dAn2s
— ANI (@ANI) April 9, 2026
kerala Chunav Voting LIVE : झूठा प्रचार LDF को नहीं हरा सकता, केरल में वोट डालने के बाद बोले सीएम विजयन
केरल चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा- ‘झूठा प्रचार LDF को नहीं हरा सकता. हमें हमेशा लोगों पर भरोसा रहा है, और लोगों को हम पर भरोसा है. पिछले दस सालों से हम लोगों के साथ चले हैं, और यह सफ़र जारी रहना चाहिए. हम लोगों के साथ हैं, और लोग हमारे साथ हैं. सांप्रदायिक प्रचार हमें नहीं हरा सकता.’
kerala Chunav Voting LIVE : केरल के लोगों ने LDF को वोट देने का मन बना लिया, वोट डालने के बाद बोलीं मंत्री वीना जॉर्ज
पतनमतिट्टा में वोट डालने के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा- ‘LDF को निश्चित रूप से तीसरा मौका मिलेगा, क्योंकि सरकार ने इस दौरान कई विकास कार्य किए हैं. पतनमतिट्टा का ही उदाहरण ले लीजिए. अगर आप आस-पास देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि इस शहर में कितने शानदार बदलाव हुए हैं. आप यहां स्टेडियम, अस्पताल, और कई नए दफ़्तरों के साथ-साथ नई सड़कें भी देख सकते हैं. ये सभी बदलाव इसी कार्यकाल के दौरान हुए हैं, और लोग विकास के नाम पर ही वोट देते हैं. लोगों ने LDF को वोट देने का मन बना लिया है.’
Assam Chunav Voting LIVE : असम चुनाव में शाम 5 तक डाले जाएंगे वोट, 722 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
असम विधानसभा चुनाव के लिए सभी 126 सीटों पर गुरुवार सुबह मतदान शुरू हो गया. इस चुनाव में 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस 2016 की हार के बाद फिर से सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है. राज्यभर के 31,490 मतदान केंद्रों पर करीब 2.50 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.25 करोड़ महिलाएं और 318 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं. सुबह से ही कई जगहों पर लंबी कतारें देखी गईं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
Karnataka, Nagaland, and Tripura by elections Voting LIVE : तीन राज्यों में उपचुनाव की वोटिंग शुरू, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला
कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में विधानसभा उपचुनावों के लिए गुरुवार सुबह वोटिंग शुरू हो गई. कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट सीटों पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है, जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. बागलकोट सीट दिवंगत नेता एचवाई मेती के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि दावणगेरे दक्षिण सीट शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के कारण रिक्त हुई. नागालैंड की कोरिडांग सीट पर कांग्रेस के टी. चालुकुम्बा एओ और बीजेपी के दाओचियर इम्चेन के बीच मुकाबला है. यह सीट वरिष्ठ नेता इम्कोंग एल इम्चेन के निधन के बाद खाली हुई थी. वहीं, त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और वाम दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. यह सीट पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिस्व बंधु सेन के निधन के बाद खाली हुई थी. गोवा की पोंडा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया है. सभी उपचुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
kerala Chunav Voting LIVE : केरल के मंत्री और बेपोर सीट से LDF उम्मीदवार मोहम्मद रियास ने किया जीत का दावा
केरल के कोझिकोड में राज्य मंत्री और बेपोर विधानसभा क्षेत्र से LDF उम्मीदवार, PA मोहम्मद रियास ने कहा, ‘हमने रिकॉर्ड संख्या में विकास परियोजनाएं शुरू की हैं. हर महीने, LDF सरकार पेंशन देती है. इसके अलावा महिलाओं के लिए पेंशन जैसी एक नई योजना भी है. साथ ही, हमने अच्छी सड़कें, अच्छे सरकारी स्कूल और अच्छे सरकारी अस्पताल भी बनाए हैं. लोग LDF के पक्ष में हैं. हमें भारी बहुमत मिलेगा.’
kerala Chunav Voting LIVE : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने डाला अपना वोट
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कन्नूर स्थित पिनाराई आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल में विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डाला.
kerala Chunav Voting LIVE : केरल चुनाव में वोट डालने के बाद बोले कांग्रेस सांसद हिबी ईडन- बीजेपी शायद ही कोई सीट जीते
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने वोट डालने के बाद कहा- ‘हमें उम्मीद है कि UDF भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा. UDF को ज़बरदस्त जीत मिलेगी. लोग वामपंथी सरकार के खिलाफ वोट डालने के मौके का इंतज़ार कर रहे हैं. इस चुनाव के साथ भ्रष्ट पिनाराई सरकार सत्ता से हट जाएगी. पिछले 10 सालों से लोग इस सरकार से तंग आ चुके थे. हमें नहीं लगता कि BJP केरल राज्य में एक भी सीट जीत पाएगी.
Puducherry Chunav Voting LIVE : पुडुचेरी चुनाव 2026 VOC सरकारी स्कूल में अपना वोट डालने आ रहे मतदाताओं का एक रोबोट, ‘नीला’ स्वागत कर रहा है.
kerala Chunav Voting LIVE : केरल चुनाव में वोट डालने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर लाइन में खड़े दिखे
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में केरल BJP के प्रदेश अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए कतार में खड़े दिखे.
#WATCH | Keralam Assembly Elections 2026 | Keralam BJP President and candidate from Nemom, Rajeev Chandrasekhar, stands in a queue as he awaits his turn to cast vote at a polling station in Thiruvananthapuram. pic.twitter.com/U5ewsWxzMw
— ANI (@ANI) April 9, 2026
kerala Chunav Voting LIVE : केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने किया मतदान
केरलम (केरल) विधानसभा चुनाव 2026 में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवायुर दक्षिण भाग के गुरुवायुर देवास्वोम इंग्लिश मीडियम स्कूल के बूथ नंबर 137 पर अपना वोट डाला. मंत्री सुरेश गोपी सुबह 7 बजे से पहले ही पोलिंग बूथ पर पहुंच चुके थे.
#WATCH | Keralam Assembly Elections 2026 | Union Minister Suressh Gopi casts his vote at Guruvayur Devaswom English Medium School in Guruvayur South Part booth number 137. pic.twitter.com/MSe9Zy6yfO
— ANI (@ANI) April 9, 2026
Assam Chunav Voting LIVE : असम चुनाव 2026 में जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं
Assam Chunav Voting LIVE : असम चुनाव 2026 में जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदाता अपनी स्याही लगी उंगली दिखा रहे हैं
kerala Chunav Voting LIVE : केरल के नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीसन ने डाला अपना वोट
केरल के एलओपी और परवूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने एर्नाकुलम के केसरी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेज में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
#WATCH | Keralam LoP and Congress candidate from Paravur Assembly Constituency, VD Satheesan, casts his vote at the polling station in Kesari Government Arts and Science College in Ernakulam. pic.twitter.com/70AeFE7kSJ
— ANI (@ANI) April 9, 2026
पीएम मोदी ने असम, केरल, और पुडुचेरी के वोटरों से वोट डालने की अपील

