बच्चे देखते हैं ज्यादा देर तक फोन? एक्सपर्ट से जाने क्या है नुकसान
Mobile Side Effects:आज के एपिसोड में हम एक ऐसी समस्या पर बात कर रहे हैं जो आज हर घर में है-स्क्रीन टाइम. मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों ही नहीं, बड़ों की आंखों पर भी असर डाल रहा है. आखिर ये नुकसान क्यों हो रहा है? क्या ज्यादा स्क्रीन देखने से कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है? नेत्र रोग विशेषज्ञ Dr. Neha Jain आसान भाषा में समझा रही हैं कि बच्चों को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और इससे कैसे बचा जा सकता है. वहीं, ‘कड़क सेहत’ सेगमेंट में बात होगी एक और जरूरी मुद्दे की क्या आपके किचन में इस्तेमाल हो रहे नॉन-स्टिक बर्तन आपके लिवर को नुकसान पहुंचा रहे हैं? और आखिर में, न्यूट्रिशनिस्ट Anjali Mukherjee बताएंगी कि खाना खाने के बाद शाम होते-होते शरीर में अचानक एनर्जी क्यों गिर जाती है. यानी आज का एपिसोड आपकी सेहत से जुड़े कई अहम सवालों के आसान जवाब लेकर आया है.
