Fri. Apr 10th, 2026

यूपी में अब आसमान से बरसेगी आग, अगले 7 दिनों में 10℃ तक बढ़ेगा पारा.. यहां जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम

HYP 5823879 cropped 09042026 235344 img20250614wa0036 watermar 2

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है. आंधी-बारिश वाले दिनों की छुट्टी हो गई है. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसकी संभावना जताई है कि अगले 7 दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा. उसके बाद कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा और आसमान से आग भी बरसेगी.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम सामान्य होगा. इस दौरान आसमान साफ होगा और सभी जिलों में धूप भी खिली होगी. हालांकि, इसके साथ ही कई जिलों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 11 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. बताते चलें कि 3 दिनों तक मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है यानी इन जिलों में आंधी बारिश और वज्रपात की कोई सम्भावना नहीं है.

गोरखपुर से आगरा तक बढ़ेगी धूप की तल्खी 

मौसम विभाग का अनुमान है शुक्रवार को गोरखपुर,कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, रामपुर ,बरेली, कानपुर, हमीरपुर, इटावा, जालौन, बांदा, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, महोबा,झांसी, ललितपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया, सीतापुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, सहारनपुर, बागपत और आसपास के जिलों में आसमान साफ होगा और धूप भी खिली रहेगी. इस जिलों में अधिकतम तापमान में आज से 3 दिनों तक लगातार उछाल देखने को मिलेगा.

लखनऊ-नोएडा में ऐसा होगा मौसम

शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छिटपुट बादल नजर आ सकतें है.हालांकि दिन चढ़ने के साथ आज धूप खिली रहेगी.मौसम विभाग का अनुमान है आज यहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. अगले 24 घण्टे बाद इसमें करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा.वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां भी मौसम सामान्य रहने वाला है.अनुमान है नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 15 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.इस बीच यूपी के अलग अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार उछाल देखने को मिलेगा.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *