Fri. Apr 10th, 2026

न महंगे मसाले, न ताम-झाम! इस किचन क्वीन ने गोभी की साधारण सब्जी को बनाया इंटरनेशनल, जानें रेसिपी – News18 हिंदी

Screenshot 2026 04 10 135042 cropped 2026 04 9c1f57fc2cd3b5cc0d2a853d8e342607

X

title=

इस किचन क्वीन ने गोभी की साधारण सब्जी को बनाया इंटरनेशनल, जानें रेसिपी

 

arw img

Spicy Dry Cauliflower Recipe: सीतामढ़ी की गृहणी आरती कुमारी की चटपटी सूखी गोभी रेसिपी सोशल मीडिया पर चर्चा में, सरसों तेल और बिना पानी भूनने की तकनीक से पारंपरिक स्वाद को नया अंदाज.स्वाद महंगे मसालों में नहीं सही तकनीक और धैर्य में छिपा होता है. इसे साबित कर दिखाया है सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड की एक साधारण गृहणी आरती कुमारी ने. आरती आज अपनी खास चटपटी सूखी गोभी की रेसिपी के कारण सोशल मीडिया और अपने क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. आरती की सबसे बड़ी खूबी उनकी अनोखी तकनीक है. वह अपनी सूखी सब्जी में पानी की एक बूंद भी नहीं डालतीं, बल्कि इसे धीमी आंच पर भाप में पकाती हैं. उनका मानना है कि सरसों तेल का सोंधापन और मसालों का सही भूनना ही सब्जी को शाही स्वाद देता है. सामग्री की शुद्धता के लिए वह गोभी को गुनगुने नमक के पानी से साफ करने जैसी पारंपरिक विधियों को अनिवार्य मानती हैं. आरती कुमारी की इस सादगी भरी रसोई से आज बाजपट्टी ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन दुनिया के लोग भी कुकिंग टिप्स ले रहे हैं. उनका संदेश है कि अगर थोड़े धैर्य और सही तकनीक का मेल हो तो साधारण घर का खाना भी किसी फाइव स्टार रेस्टोरेंट से बेहतर हो सकता है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *